Sunday, 28 Jun 2026 | 01:18 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली ने कई रिकार्ड्स बना डाले। कोहली ने नाबाद 105 रन की पारी खेली। इसी के साथ वे टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने IPL में 12वीं बार 400+ रन का आंकड़ा भी पार किया। वे लीग इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने। बेंगलुरु और कोलकाता मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. कोहली IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने अपना 279वां मुकाबला खेला और महेंद्र सिंह धोनी व रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। धोनी और रोहित ने IPL में 278-278 मैच खेले हैं। कोहली के नाम अब IPL में 9000 से ज्यादा रन हो चुके हैं। उन्होंने 279 मैचों में 9 शतक और 66 फिफ्टी की मदद से 9145 रन बनाए हैं। 2. कोहली ने लगाया IPL करियर का 9वां शतक कोहली ने IPL में अपना 9वां शतक जड़ दिया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया। जोस बटलर 7 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपना 10वां शतक भी लगाया। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा टी-20 सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में डेविड वॉर्नर की बराबरी पर पहुंच गए। क्रिस गेल 22 शतकों के साथ इस फॉर्मेट में सबसे आगे हैं, जबकि बाबर आजम के नाम 13 सेंचुरी दर्ज हैं। कोहली ने रनचेज करते हुए IPL में अपना तीसरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने जोस बटलर की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चेजिंग सेंचुरी अब बटलर और कोहली के नाम हैं। विराट कोहली IPL में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 2-2 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने गुजरात लॉयंस और कोलकाता नाइट राइडर्स, दोनों के खिलाफ दो-दो सेंचुरी लगाई हैं। 3. कोहली सबसे तेज 14 हजार टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने यह उपलब्धि सिर्फ 409 पारियों में हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 423 पारियों में 14 हजार टी-20 रन पूरे किए थे। 4. कोहली ने रोहित शर्मा की बराबरी की कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। कोलकाता के खिलाफ मैच जिताऊ शतक लगाने के बाद कोहली को 21वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब उनके और रोहित शर्मा, दोनों के नाम IPL में 21-21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हो गए हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी 18 अवॉर्ड के साथ तीसरे, जबकि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल 17-17 अवॉर्ड के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। 5. कोहली ने 12वीं बार किसी सीजन में 400+ रन बनाए कोहली ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सीजन में 400+ रन बनाने का रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया। यह 12वां सीजन है, जब कोहली ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर 9 सीजन के साथ डेविड वॉर्नर हैं। 6. कोहली कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली IPL में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने के बाद उनके इस टीम के खिलाफ 1126 रन हो गए। IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन बनाए हैं। 7. भुवनेश्वर ने चहल की बराबरी की भुवनेश्वर कुमार ने IPL में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली। दोनों गेंदबाजों के नाम अब 33-33 विकेट हो गए हैं। 8. पावरप्ले में कोलकाता ने इस सीजन 23 विकेट गंवाए कोलकाता ने IPL 2026 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीमों में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 23 विकेट खोए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस फेज में 24 विकेट लेकर दूसरी सबसे सफल गेंदबाजी टीम बनने का रिकॉर्ड बनाया। 9. कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी रही फ्लॉप कोलकाता के ओपनर्स इस सीजन लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं। टीम की ओपनिंग साझेदारियों ने 11 पारियों में सिर्फ 248 रन जोड़े हैं, जो किसी भी टीम में सबसे कम हैं। इस दौरान कोलकाता को सिर्फ एक बार 50+ की ओपनिंग साझेदारी मिली। टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अंगकृष ने फिफ्टी के बाद हार्ट सेलिब्रेशन किया कोलकाता के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 14वें ओवर में शानदार अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैकब डफी की स्लोअर गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया और 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह इस सीजन उनकी चौथी फिफ्टी रही। अर्धशतक पूरा करने के बाद अंगकृष ने हार्ट बनाकर सेलिब्रेट किया। 2. आखिरी गेंद पर रनआउट हुए रघुवंशी कोलकाता की पारी के 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर अंगकृष रघुवंशी रनआउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार यॉर्कर डाली, जिस पर रिंकू सिंह सिर्फ एक रन ही ले सके। इसके बाद रघुवंशी ने दूसरा रन चुराने की कोशिश की, लेकिन डीप से देवदत्त पडिक्कल के शानदार थ्रो के सामने वह क्रीज तक नहीं पहुंच सके। डाइव लगाने के बावजूद रघुवंशी रनआउट हो गए। उन्होंने 46 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसी रनआउट की वजह से रिंकू सिंह 49 रन पर नाबाद लौटे। 3. पहला रन बनाकर कोहली ने किया सेलिब्रेट विराट कोहली ने पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पिछले दो मैचों में बिना रन बनाए आउट होने के बाद कोहली ने पहला रन बनाते ही सेलिब्रेशन किया। 4. बेथेल के आउट होने के बाद उनकी चैन गिरी चौथे ओवर में कार्तिक त्यागी ने अपने दूसरे ही गेंद पर जैकब बेथेल को आउट कर दिया। शॉर्ट गेंद पर बेथेल पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से और हेलमेट से लगकर हवा में उछल गई। त्यागी ने आसान कैच लपक लिया। आउट होने के दौरान बेथेल की चेन भी गिर गई, जिसे बाद में देवदत्त पडिक्कल ने उठाकर उन्हें वापस दिया। 5. 21 रन पर कोहली को मिला जीवनदान छठे ओवर में विराट कोहली को 21 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला। कार्तिक त्यागी की गेंद पर कोहली ने ड्राइव शॉट खेला, लेकिन गेंद कवर पर खड़े पॉवेल के हाथों से निकल गई। पॉवेल ने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार गेंद हाथों से फिसल गई। 6. वैभव अरोड़ा ने छोड़ा पडिक्कल का आसान कैच 8वें ओवर में कोलकाता के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने देवदत्त पडिक्कल का आसान कैच छोड़ दिया। कैमरन ग्रीन की स्लोअर बॉल पर पडिक्कल पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर हवा में चली गई। 7. रजत के हेलमेट पर लगी तेज गेंद 14वें ओवर में कार्तिक त्यागी की तेज बाउंसर रजत पाटीदार के हेलमेट पर जा लगी। 141.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर पाटीदार ने नजर हटा ली और गेंद उनके हेलमेट के पीछे लगी। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनका अनिवार्य कन्कशन टेस्ट किया गया। हालांकि राहत की बात रही कि पाटीदार पूरी तरह ठीक दिखे और मुस्कुराते हुए बल्लेबाजी जारी रखी। 8. मनीष पांडे ने एक हाथ से कैच लपका 18वें ओवर में मनीष पांडे ने टिम डेविड का एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया। कार्तिक त्यागी की शॉर्ट गेंद पर डेविड ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में जोरदार शॉट खेला, लेकिन पांडे ने अपनी बाईं ओर उड़ते हुए एक हाथ से गेंद लपक ली। कैच इतना मुश्किल था कि गेंद लगभग उनके पीछे निकल चुकी थी, लेकिन उन्होंने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। थर्ड अंपायर ने भी जांच के बाद कैच को क्लीन करार दिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दलाई लामा का आह्वान: '21वीं सदी के बौद्ध' बनें:'बुद्ध पूर्णिमा पर धर्मशाला के कालचक्र मंदिर में दिया संदेश, विश्व शांति के लिए प्रार्थना

May 1, 2026/
6:39 pm

धर्मशाला में बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के पावन अवसर पर शुक्रवार, 1 मई को धर्मशाला के प्रसिद्ध कालचक्र मंदिर में एक...

गैस किल्लत: 42° में कतारें, भट्ठियों पर बन रहा खाना:रायसेन में शादियों के सीजन में बढ़ी मांग, परिजन घंटों इंतजार को मजबूर

April 18, 2026/
3:15 pm

रायसेन में 42 डिग्री तापमान और शादी सीजन के चलते गैस सिलेंडर की भारी किल्लत सामने आ रही है। शनिवार...

AMMK Dinakaran Meets Amit Shah

March 22, 2026/
7:01 am

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम1 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 11 मार्च की है, जब अमित शाह ने चेन्नई में तमिलनाडु के NDA दलों...

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ₹100 करोड़ कमाए:प्री-सेल्स में 200 करोड़ की टिकट बिक सकती हैं; 19 मार्च को रिलीज

March 16, 2026/
12:38 pm

बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने...

केतन मर्डर केस पर बोलीं कंगना रनोट:बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को दोषी ठहराना ठीक नहीं; मंगेतर सिया ने बॉयफ्रेंड के साथ की हत्या

June 26, 2026/
6:56 pm

रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस पर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने...

Summer Diet List; Healthy Alternatives

May 4, 2026/
4:30 am

35 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक गर्मियों में शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। इसलिए खानपान में भी बदलाव...

राजनीति

कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स

कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली ने कई रिकार्ड्स बना डाले। कोहली ने नाबाद 105 रन की पारी खेली। इसी के साथ वे टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने IPL में 12वीं बार 400+ रन का आंकड़ा भी पार किया। वे लीग इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने। बेंगलुरु और कोलकाता मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. कोहली IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने अपना 279वां मुकाबला खेला और महेंद्र सिंह धोनी व रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। धोनी और रोहित ने IPL में 278-278 मैच खेले हैं। कोहली के नाम अब IPL में 9000 से ज्यादा रन हो चुके हैं। उन्होंने 279 मैचों में 9 शतक और 66 फिफ्टी की मदद से 9145 रन बनाए हैं। 2. कोहली ने लगाया IPL करियर का 9वां शतक कोहली ने IPL में अपना 9वां शतक जड़ दिया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया। जोस बटलर 7 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपना 10वां शतक भी लगाया। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा टी-20 सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में डेविड वॉर्नर की बराबरी पर पहुंच गए। क्रिस गेल 22 शतकों के साथ इस फॉर्मेट में सबसे आगे हैं, जबकि बाबर आजम के नाम 13 सेंचुरी दर्ज हैं। कोहली ने रनचेज करते हुए IPL में अपना तीसरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने जोस बटलर की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में सबसे ज्यादा चेजिंग सेंचुरी अब बटलर और कोहली के नाम हैं। विराट कोहली IPL में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 2-2 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने गुजरात लॉयंस और कोलकाता नाइट राइडर्स, दोनों के खिलाफ दो-दो सेंचुरी लगाई हैं। 3. कोहली सबसे तेज 14 हजार टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने यह उपलब्धि सिर्फ 409 पारियों में हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 423 पारियों में 14 हजार टी-20 रन पूरे किए थे। 4. कोहली ने रोहित शर्मा की बराबरी की कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। कोलकाता के खिलाफ मैच जिताऊ शतक लगाने के बाद कोहली को 21वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब उनके और रोहित शर्मा, दोनों के नाम IPL में 21-21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हो गए हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी 18 अवॉर्ड के साथ तीसरे, जबकि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल 17-17 अवॉर्ड के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। 5. कोहली ने 12वीं बार किसी सीजन में 400+ रन बनाए कोहली ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सीजन में 400+ रन बनाने का रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया। यह 12वां सीजन है, जब कोहली ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर 9 सीजन के साथ डेविड वॉर्नर हैं। 6. कोहली कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली IPL में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने के बाद उनके इस टीम के खिलाफ 1126 रन हो गए। IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन बनाए हैं। 7. भुवनेश्वर ने चहल की बराबरी की भुवनेश्वर कुमार ने IPL में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली। दोनों गेंदबाजों के नाम अब 33-33 विकेट हो गए हैं। 8. पावरप्ले में कोलकाता ने इस सीजन 23 विकेट गंवाए कोलकाता ने IPL 2026 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीमों में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 23 विकेट खोए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस फेज में 24 विकेट लेकर दूसरी सबसे सफल गेंदबाजी टीम बनने का रिकॉर्ड बनाया। 9. कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी रही फ्लॉप कोलकाता के ओपनर्स इस सीजन लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं। टीम की ओपनिंग साझेदारियों ने 11 पारियों में सिर्फ 248 रन जोड़े हैं, जो किसी भी टीम में सबसे कम हैं। इस दौरान कोलकाता को सिर्फ एक बार 50+ की ओपनिंग साझेदारी मिली। टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अंगकृष ने फिफ्टी के बाद हार्ट सेलिब्रेशन किया कोलकाता के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 14वें ओवर में शानदार अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैकब डफी की स्लोअर गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया और 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह इस सीजन उनकी चौथी फिफ्टी रही। अर्धशतक पूरा करने के बाद अंगकृष ने हार्ट बनाकर सेलिब्रेट किया। 2. आखिरी गेंद पर रनआउट हुए रघुवंशी कोलकाता की पारी के 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर अंगकृष रघुवंशी रनआउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार यॉर्कर डाली, जिस पर रिंकू सिंह सिर्फ एक रन ही ले सके। इसके बाद रघुवंशी ने दूसरा रन चुराने की कोशिश की, लेकिन डीप से देवदत्त पडिक्कल के शानदार थ्रो के सामने वह क्रीज तक नहीं पहुंच सके। डाइव लगाने के बावजूद रघुवंशी रनआउट हो गए। उन्होंने 46 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसी रनआउट की वजह से रिंकू सिंह 49 रन पर नाबाद लौटे। 3. पहला रन बनाकर कोहली ने किया सेलिब्रेट विराट कोहली ने पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पिछले दो मैचों में बिना रन बनाए आउट होने के बाद कोहली ने पहला रन बनाते ही सेलिब्रेशन किया। 4. बेथेल के आउट होने के बाद उनकी चैन गिरी चौथे ओवर में कार्तिक त्यागी ने अपने दूसरे ही गेंद पर जैकब बेथेल को आउट कर दिया। शॉर्ट गेंद पर बेथेल पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से और हेलमेट से लगकर हवा में उछल गई। त्यागी ने आसान कैच लपक लिया। आउट होने के दौरान बेथेल की चेन भी गिर गई, जिसे बाद में देवदत्त पडिक्कल ने उठाकर उन्हें वापस दिया। 5. 21 रन पर कोहली को मिला जीवनदान छठे ओवर में विराट कोहली को 21 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला। कार्तिक त्यागी की गेंद पर कोहली ने ड्राइव शॉट खेला, लेकिन गेंद कवर पर खड़े पॉवेल के हाथों से निकल गई। पॉवेल ने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार गेंद हाथों से फिसल गई। 6. वैभव अरोड़ा ने छोड़ा पडिक्कल का आसान कैच 8वें ओवर में कोलकाता के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने देवदत्त पडिक्कल का आसान कैच छोड़ दिया। कैमरन ग्रीन की स्लोअर बॉल पर पडिक्कल पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर हवा में चली गई। 7. रजत के हेलमेट पर लगी तेज गेंद 14वें ओवर में कार्तिक त्यागी की तेज बाउंसर रजत पाटीदार के हेलमेट पर जा लगी। 141.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर पाटीदार ने नजर हटा ली और गेंद उनके हेलमेट के पीछे लगी। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनका अनिवार्य कन्कशन टेस्ट किया गया। हालांकि राहत की बात रही कि पाटीदार पूरी तरह ठीक दिखे और मुस्कुराते हुए बल्लेबाजी जारी रखी। 8. मनीष पांडे ने एक हाथ से कैच लपका 18वें ओवर में मनीष पांडे ने टिम डेविड का एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया। कार्तिक त्यागी की शॉर्ट गेंद पर डेविड ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में जोरदार शॉट खेला, लेकिन पांडे ने अपनी बाईं ओर उड़ते हुए एक हाथ से गेंद लपक ली। कैच इतना मुश्किल था कि गेंद लगभग उनके पीछे निकल चुकी थी, लेकिन उन्होंने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। थर्ड अंपायर ने भी जांच के बाद कैच को क्लीन करार दिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket