Saturday, 27 Jun 2026 | 10:58 AM

Trending :

सुनील शेट्टी की नातिन करती है नरेंद्र मोदी की पूजा:कहा- साईं बाबा की तस्वीर के पास है मोदी जी की तस्वीर, मंदिर के लड्डू खिलाती है US Judge Denies Adani Case Dismissal; Seeks Govt Explanation अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार:बोले- सिर्फ सपाट बयान से केस नहीं हटेगा; सरकार को पूरा एक्सप्लेनेशन देना होगा 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रम्प:दूसरा भारतीय दौरा; अमेरिकी विदेश मंत्री रूबोले- हम मोदी के बड़े प्रशंसक श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद
EXCLUSIVE

नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी:महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था

फिल्म ‘KD द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अश्लीलता फैलाने के मामले में गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। नोरा ने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपा और स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। नोरा ने महिला आयोग से कहा की आगे से वे ऐसे आइटम सॉन्ग्स नहीं करेंगी जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचे या समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश जाए। इसी के साथ नोरा ने अनाथ बच्चियों के की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली है। ‘मुझे हिंदी वर्जन की जानकारी नहीं थी’
दिल्ली में महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर के सामने पेश होने के बाद नोरा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “मैंने लिखित में माफी मांग ली है। एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी समझती हूं। मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था, लेकिन यह एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया था।” इससे पहले नोरा ने दावा किया था कि उन्होंने केवल कन्नड़ वर्जन के लिए शूटिंग की थी और उनकी सहमति के बिना इसे हिंदी में डब किया गया। अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का उठाएंगी खर्च
माफी मांगने के साथ ही नोरा ने घोषणा की कि वह अनाथ लड़कियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगी। नोरा ने कहा, “समाज को वापस लौटाना बहुत जरूरी है। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं कुछ अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाऊंगी।” संजय दत्त भी मांग चुके हैं माफी
बता दें कि पिछले महीने इसी गाने को लेकर अभिनेता संजय दत्त भी NCW के सामने पेश हुए थे। उन्होंने भी लिखित माफीनामा देते हुए खेद जताया था। सुधारात्मक कदम के रूप में संजय दत्त ने 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया था। आयोग ने गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों और महिलाओं के चित्रण पर कड़ा ऐतराज जताया था। क्या है ‘सरके चुनर’ विवाद?
यह विवाद 15 मार्च को फिल्म के हिंदी वर्जन गाना रिलीज होने के बाद शुरू हुआ था। गाने के बोल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखा गया। लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान और बेहद अश्लील बताया। विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने यूट्यूब से गाना हटा लिया था। इस गाने की आलोचना रवि किशन, कंगना रनौत और सिंगर अरमान मलिक जैसे कई सेलेब्स ने भी की थी। पिछले महीने महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस गाने पर स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग का कहना था कि गाने के बोल और कोरियोग्राफी पहली नजर में यौन संकेत देने वाले और आपत्तिजनक हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर

June 10, 2026/
8:11 am

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (रिटायरमेंट)...

authorimg

March 1, 2026/
5:30 pm

Last Updated:March 01, 2026, 17:30 IST रमजान का महीना चल रहा है. मुस्लिम समुदाय इस दौरान पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर...

युवा कांग्रेस को 8 दिन में मिले 7 करोड़ रुपए:रोज 1 करोड़ से ज्यादा मेंबर बन रहे; कांग्रेस को पिछले साल मिला 25 करोड़ का चंदा

April 30, 2026/
10:12 am

राजस्थान में 8 दिन में युवा कांग्रेस के 9 करोड़ से ज्यादा मेंबर बन चुके हैं। इससे मेंबर फीस से...

राजनीति

नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी:महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था

नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी:महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था

फिल्म ‘KD द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अश्लीलता फैलाने के मामले में गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। नोरा ने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपा और स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। नोरा ने महिला आयोग से कहा की आगे से वे ऐसे आइटम सॉन्ग्स नहीं करेंगी जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचे या समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश जाए। इसी के साथ नोरा ने अनाथ बच्चियों के की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली है। ‘मुझे हिंदी वर्जन की जानकारी नहीं थी’
दिल्ली में महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर के सामने पेश होने के बाद नोरा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “मैंने लिखित में माफी मांग ली है। एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी समझती हूं। मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था, लेकिन यह एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया था।” इससे पहले नोरा ने दावा किया था कि उन्होंने केवल कन्नड़ वर्जन के लिए शूटिंग की थी और उनकी सहमति के बिना इसे हिंदी में डब किया गया। अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का उठाएंगी खर्च
माफी मांगने के साथ ही नोरा ने घोषणा की कि वह अनाथ लड़कियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगी। नोरा ने कहा, “समाज को वापस लौटाना बहुत जरूरी है। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं कुछ अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाऊंगी।” संजय दत्त भी मांग चुके हैं माफी
बता दें कि पिछले महीने इसी गाने को लेकर अभिनेता संजय दत्त भी NCW के सामने पेश हुए थे। उन्होंने भी लिखित माफीनामा देते हुए खेद जताया था। सुधारात्मक कदम के रूप में संजय दत्त ने 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया था। आयोग ने गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों और महिलाओं के चित्रण पर कड़ा ऐतराज जताया था। क्या है ‘सरके चुनर’ विवाद?
यह विवाद 15 मार्च को फिल्म के हिंदी वर्जन गाना रिलीज होने के बाद शुरू हुआ था। गाने के बोल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखा गया। लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान और बेहद अश्लील बताया। विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने यूट्यूब से गाना हटा लिया था। इस गाने की आलोचना रवि किशन, कंगना रनौत और सिंगर अरमान मलिक जैसे कई सेलेब्स ने भी की थी। पिछले महीने महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस गाने पर स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग का कहना था कि गाने के बोल और कोरियोग्राफी पहली नजर में यौन संकेत देने वाले और आपत्तिजनक हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket