Thursday, 11 Jun 2026 | 10:26 PM

Trending :

यूरिक एसिड कम करने के लिए खाद्य पदार्थ: यूरिक एसिड कम करना है तो इन 8 आदतों को आज ही शामिल करें, तुरंत मिलेगा आराम एक महीने में पीएम मोदी की दो बैठकें: कैसे विजय तमिलनाडु-दिल्ली संबंधों के लिए एक नई राह तैयार कर रहे हैं | भारत समाचार विपक्ष के मंथन के बीच कांग्रेस एनसीपी (एसपी) के विलय की पेशकश कर रही है, सुप्रिया सुले प्रतिबद्ध नहीं: सूत्र | न्यूज18 चिकन बिरयानी रेसिपी: कुकर में ऐसे होटल जैसी चिकन बिरयानी, चावल का हर दाना खाया-खिला; विधि नोट करें विशेष | कल्याण बनर्जी का कहना है कि अभिषेक अहंकारी हो गए हैं, टीएमसी संकट के बीच उन्होंने ममता का समर्थन किया लोग मोदी के बिना बीजेपी के बारे में सोच भी नहीं सकते, पीएम ने स्थिरता लाई: आनंद रंगनाथन | न्यूज18
EXCLUSIVE

भीषण गर्मी में इन 2 लोगों को खतरा ज्यादा, खराब हो जाएगी किडनी, गाजियाबाद के डॉक्टर से जानिए बचाव

authorimg

Last Updated:

Ghaziabad News : गाजियाबाद में लगातार बढ़ते तापमान से आम जनजीवन प्रभावित है, लेकिन सबसे ज्यादा खतरा हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को है. ऐसे मरीज जिनको पहले से ही ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या है, गर्मियों में उनका शरीर तापमान को संतुलित करने में कमजोर पड़ जाता है. गाजियाबाद के डॉ. सौरभ गुप्ता लोकल 18 से बताते हैं कि इस मौसम में ज्यादा पानी वाले फल, सलाद और नींबू पानी का सेवन करें. मीठे और अधिक शुगर वाले पेय पदार्थों से दूर रहें.

गाजियाबाद. बढ़ती गर्मी अब गाजियाबाद के लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है. तापमान लगातार बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा खतरा हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों पर मंडरा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या पैदा कर सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है. इन दिनों तेज लू और लगातार बढ़ती गर्मी शरीर पर सीधा असर डाल रही है. खासकर ऐसे मरीज जिनको पहले से ही ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या है उनका शरीर तापमान को संतुलित करने में कमजोर पड़ जाता है. यही वजह है कि इन मरीजों में लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

सीधा असर दिमाग पर

यशोदा मेडिसिटी के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता लोकल 18 से बताते हैं कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कई तरह की बीमारियां भी तेजी से बढ़ने लगती हैं. लू चलने से शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है. इसका सीधा असर डायबिटीज के मरीजों पर पड़ता है, जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. यह स्थिति आगे चलकर लिवर, किडनी और दिमाग पर भी असर डाल सकती है. ब्लड प्रेशर के मरीजों में भी इस मौसम में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलता है. अधिक पसीना आने और शरीर में पानी की कमी होने के कारण ब्लड प्रेशर कभी बहुत कम तो कभी बहुत ज्यादा हो सकता है.

11 से 4 बजे का टाइम सबसे घातक

डॉ. सौरभ का कहना है कि गर्मियों में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना. मरीजों को दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह लेकर ही पानी का सेवन करें. खासकर जिनको हार्ट, लिवर या किडनी की समस्या है. दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए. यदि जरूरी काम हो तभी बाहर जाएं और सिर व शरीर को ढककर रखें. हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनना भी फायदेमंद होता है जिससे शरीर पर गर्मी का असर कम पड़ता है.

खानपान में बदलाव भी जरूरी

डॉ. सौरभ के मुताबिक, खानपान में भी बदलाव जरूरी है. ज्यादा पानी वाले फल, सलाद और नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है जबकि मीठे और अधिक शुगर वाले पेय पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए. दवाओं को समय पर लेना और नियमित जांच कराना भी बेहद जरूरी है.
यदि पेशाब कम आने लगे, भूख न लगे, अत्यधिक कमजोरी महसूस हो या चक्कर आने जैसी समस्या हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाकर गर्मी के इस खतरनाक प्रभाव से बचा जा सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टेनिस खिलाड़ी ने 82 की उम्र में हासिल की डिग्री:बिली जीन किंग ने पूरी की अधूरी पढ़ाई, कहा- सीखने की कोई उम्र नहीं

May 20, 2026/
2:17 pm

टेनिस कोर्ट पर दुनिया की दिग्गजों को धूल चटाने वाली और महिला अधिकारों की वैश्विक प्रतीक बिली जीन किंग ने...

authorimg

April 3, 2026/
2:29 pm

Gangaram Hospital News: आमतौर पर छोटे बच्चे कुछ चीजें निगल लेते हैं और गले में फंसने पर उन्हें डॉक्टरों के...

खबर हटके-अजगर के खून से घटेगा मोटापा:पति ने बर्तन नहीं धोया, पत्नी ने पुलिस बुलाई; गर्लफ्रेंड को स्कूल ले जाने के लिए बस चोरी

March 23, 2026/
4:30 am

वैज्ञानिक अजगर के खून से मोटापा घटाने की टेस्टिंग कर रहे हैं। वहीं एक पति ने बर्तन नहीं धोया, तो...

गर्मियों में ठंडक देने वाले पेय के लिए पुदीना शिकंजी ड्रिंक, 5 मिनट में पुदीना नींबू शिकंजी रेसिपी

May 20, 2026/
11:17 pm

20 मई 2026 को 23:17 IST पर अपडेट किया गया गर्मियों के लिए पुदीना नींबू शिकंजी रेसिपी: गर्मी का मौसम...

ऑनलाइन गेमिंग लिंक से 2.62 लाख ठगी का पर्दाफाश:शिवपुरी पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार किया

April 9, 2026/
7:42 pm

शिवपुरी पुलिस ने गुरुवार को ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा कर झारखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार...

पीएम की बचत की अपील,महाराष्ट्र के मंत्री फ्रांस नहीं जाएंगे:कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेना था; सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

May 12, 2026/
4:55 am

पीएम नरेंद्र मोदी लगातार दो दिन लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील कर चुके हैं।...

Mrunal Thakur Struggle Success Story; Kumkum Bhagya Bulbul

February 27, 2026/
4:30 am

10 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक टीवी से लेकर बॉलीवुड तक मृणाल ठाकुर ने अपनी सशक्त अभिनय क्षमता...

Nathan Smith celebrates taking the wicket of England's Josh Tongue (Picture credit: AP)

June 6, 2026/
12:48 am

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 00:48 IST अन्नामलाई ने भाजपा से बाहर निकलने की घोषणा की और “वी द लीडर्स” का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भीषण गर्मी में इन 2 लोगों को खतरा ज्यादा, खराब हो जाएगी किडनी, गाजियाबाद के डॉक्टर से जानिए बचाव

authorimg

Last Updated:

Ghaziabad News : गाजियाबाद में लगातार बढ़ते तापमान से आम जनजीवन प्रभावित है, लेकिन सबसे ज्यादा खतरा हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को है. ऐसे मरीज जिनको पहले से ही ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या है, गर्मियों में उनका शरीर तापमान को संतुलित करने में कमजोर पड़ जाता है. गाजियाबाद के डॉ. सौरभ गुप्ता लोकल 18 से बताते हैं कि इस मौसम में ज्यादा पानी वाले फल, सलाद और नींबू पानी का सेवन करें. मीठे और अधिक शुगर वाले पेय पदार्थों से दूर रहें.

गाजियाबाद. बढ़ती गर्मी अब गाजियाबाद के लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है. तापमान लगातार बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा खतरा हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों पर मंडरा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या पैदा कर सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है. इन दिनों तेज लू और लगातार बढ़ती गर्मी शरीर पर सीधा असर डाल रही है. खासकर ऐसे मरीज जिनको पहले से ही ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या है उनका शरीर तापमान को संतुलित करने में कमजोर पड़ जाता है. यही वजह है कि इन मरीजों में लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

सीधा असर दिमाग पर

यशोदा मेडिसिटी के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता लोकल 18 से बताते हैं कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कई तरह की बीमारियां भी तेजी से बढ़ने लगती हैं. लू चलने से शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है. इसका सीधा असर डायबिटीज के मरीजों पर पड़ता है, जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. यह स्थिति आगे चलकर लिवर, किडनी और दिमाग पर भी असर डाल सकती है. ब्लड प्रेशर के मरीजों में भी इस मौसम में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलता है. अधिक पसीना आने और शरीर में पानी की कमी होने के कारण ब्लड प्रेशर कभी बहुत कम तो कभी बहुत ज्यादा हो सकता है.

11 से 4 बजे का टाइम सबसे घातक

डॉ. सौरभ का कहना है कि गर्मियों में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना. मरीजों को दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह लेकर ही पानी का सेवन करें. खासकर जिनको हार्ट, लिवर या किडनी की समस्या है. दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए. यदि जरूरी काम हो तभी बाहर जाएं और सिर व शरीर को ढककर रखें. हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनना भी फायदेमंद होता है जिससे शरीर पर गर्मी का असर कम पड़ता है.

खानपान में बदलाव भी जरूरी

डॉ. सौरभ के मुताबिक, खानपान में भी बदलाव जरूरी है. ज्यादा पानी वाले फल, सलाद और नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है जबकि मीठे और अधिक शुगर वाले पेय पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए. दवाओं को समय पर लेना और नियमित जांच कराना भी बेहद जरूरी है.
यदि पेशाब कम आने लगे, भूख न लगे, अत्यधिक कमजोरी महसूस हो या चक्कर आने जैसी समस्या हो तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाकर गर्मी के इस खतरनाक प्रभाव से बचा जा सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket