Saturday, 02 May 2026 | 12:13 AM

Trending :

भोपाल में टाॅवर पर चढ़ा युवक,रात में कांग्रेस का धरना:सुबह मानस भवन के पीछे से हटेंगी 27 झुग्गी; 8 SDM-तहसीलदार समेत 95 की ड्यूटी लगाई गर्मियों में मेथी दाना खा रहे हैं? जरा संभल जाएं, गलत तरीके से सेवन किया तो बढ़ सकती हैं ये समस्याएं गर्मियों में कांजी वड़ा रेसिपी: चिलचिलाती गर्मी में घर पर बनाएं राजस्थानी कांजी वड़ा, न शौकीन लू, न होगी बदहजमी; शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा सत्येन्द्र भूषण सिंह लघु उद्योग निगम के चेयरमेन बने:गुड्‌डी आदिवासी सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त गिनती से पहले ग्रेगे शुभेंदु- सीएम ममता आश्रम दो दिन और नाटक रहता है,लेकिन… ई-रिक्शा की टक्कर से 12 साल के बच्चे की मौत:इंदौर में अस्पताल से भागी महिला ड्राइवर; गार्डन में जा रहा था खेलने
EXCLUSIVE

मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस के नए बैटिंग कोच बने:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर 2026 सीजन के लिए टीम से जुड़े; मैथ्यू वेड के बाहर होने की संभावना

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी कोचिंग टीम में बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया। हेडन दो बार के वनडे वर्ल्ड कप विजेता हैं और अपने जमाने के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। हेडन की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब टीम अपनी बैटिंग यूनिट को नए सिरे से तैयार करने की कोशिश कर रही है। विक्रम सोलंकी बोले- हेडन के आने से युवाओं को फायदा होगा
फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने कहा कि हेडन का अनुभव टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा। हेडन की नियुक्ति पर बात करते हुए सोलंकी ने कहा,’मैथ्यू हेडन का हमारी टीम से जुड़ना एक अहम पड़ाव है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका जो अनुभव रहा है और युवाओं को निखारने की जो उनकी काबिलियत है, उससे हमारी टीम को अपनी एक अलग पहचान बनाने में मदद मिलेगी। आने वाले सीजन के लिए वह हमारी बैटिंग लाइनअप को मजबूत करेंगे।’ हेडन बोले- हम गुजरात टाइटंस में बैटिंग का नया स्टैंडर्ड सेट करेंगे
अपनी नई जिम्मेदारी पर मैथ्यू हेडन ने कहा,’अच्छी बल्लेबाजी वह होती है जो सामने वाली टीम पर दबाव बनाए, लेकिन महान बल्लेबाजी वह है जो पूरे खेल पर अपना कब्जा कर ले। गुजरात टाइटंस में हम बल्लेबाजी का यही स्टैंडर्ड सेट करना चाहते हैं।’ हेडन को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और पावरप्ले में डोमिनेट करने के लिए जाना जाता है, जो टी-20 फॉर्मेट की सबसे बड़ी जरूरत है। मैथ्यू वेड के कोचिंग स्टाफ से बाहर होने की चर्चा
हेडन के आने के बाद कोचिंग स्टाफ में एक और बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड इस साल गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक वेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन हेडन की एंट्री के बाद वेड की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। हेडन का करियर: 15 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन
मैथ्यू हेडन का इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 273 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 15,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। ICC के कई बड़े टूर्नामेंट्स जिताने में उनकी अहम भूमिका रही है। हेडन का IPL से भी पुराना नाता है। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 32 मैच खेल चुके हैं और लीग की शुरुआती चमक बढ़ाने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा BCCI:बोर्ड ने खिलाड़ियों, स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी, तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रिंकू का कैच छूटा, उन्होंने फिफ्टी लगाकर कोलकाता को जिताया:रहाणे 12वीं बार जीरो पर आउट, वरुण के 200 टी-20 विकेट पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

April 19, 2026/
7:24 pm

IPL के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ध्रुव जुरेल...

सिवनी में तेज आवाज बुलेट पर पुलिस की कार्रवाई:मॉडिफाइड साइलेंसर के लिए किया जुर्माना; चालक को सख्त हिदायत

February 25, 2026/
6:55 am

सिवनी शहर में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ध्वनि...

सेनेटरी स्टोर में दीवार तोड़कर 3.5 लाख की चोरी:CCTV में चोर हुए कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही

April 9, 2026/
11:19 pm

ग्वालियर के जीवाजी नगर में एक सेनेटरी स्टोर की दीवार तोड़कर चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपए का सामान...

मेयर चुनाव: महाराष्ट्र में 29 मेयर पद के लिए लॉटरी से होगी लॉटरी, 22 जनवरी की तारीख तय

January 19, 2026/
3:09 pm

महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिका में मेयर पद के लिए लॉटरी को लेकर एक अहम घटना सामने आई है। महाराष्ट्र सरकार...

The counting for all these elections will be held on May 4, 2026. (AFP)

March 27, 2026/
1:37 pm

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 13:37 IST पश्चिम बंगाल चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 28 मार्च को पश्चिम बंगाल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस के नए बैटिंग कोच बने:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर 2026 सीजन के लिए टीम से जुड़े; मैथ्यू वेड के बाहर होने की संभावना

मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस के नए बैटिंग कोच बने:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर 2026 सीजन के लिए टीम से जुड़े; मैथ्यू वेड के बाहर होने की संभावना

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी कोचिंग टीम में बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का नया बैटिंग कोच नियुक्त किया। हेडन दो बार के वनडे वर्ल्ड कप विजेता हैं और अपने जमाने के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। हेडन की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब टीम अपनी बैटिंग यूनिट को नए सिरे से तैयार करने की कोशिश कर रही है। विक्रम सोलंकी बोले- हेडन के आने से युवाओं को फायदा होगा
फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने कहा कि हेडन का अनुभव टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा। हेडन की नियुक्ति पर बात करते हुए सोलंकी ने कहा,’मैथ्यू हेडन का हमारी टीम से जुड़ना एक अहम पड़ाव है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका जो अनुभव रहा है और युवाओं को निखारने की जो उनकी काबिलियत है, उससे हमारी टीम को अपनी एक अलग पहचान बनाने में मदद मिलेगी। आने वाले सीजन के लिए वह हमारी बैटिंग लाइनअप को मजबूत करेंगे।’ हेडन बोले- हम गुजरात टाइटंस में बैटिंग का नया स्टैंडर्ड सेट करेंगे
अपनी नई जिम्मेदारी पर मैथ्यू हेडन ने कहा,’अच्छी बल्लेबाजी वह होती है जो सामने वाली टीम पर दबाव बनाए, लेकिन महान बल्लेबाजी वह है जो पूरे खेल पर अपना कब्जा कर ले। गुजरात टाइटंस में हम बल्लेबाजी का यही स्टैंडर्ड सेट करना चाहते हैं।’ हेडन को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और पावरप्ले में डोमिनेट करने के लिए जाना जाता है, जो टी-20 फॉर्मेट की सबसे बड़ी जरूरत है। मैथ्यू वेड के कोचिंग स्टाफ से बाहर होने की चर्चा
हेडन के आने के बाद कोचिंग स्टाफ में एक और बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड इस साल गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक वेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन हेडन की एंट्री के बाद वेड की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। हेडन का करियर: 15 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन
मैथ्यू हेडन का इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 273 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 15,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। ICC के कई बड़े टूर्नामेंट्स जिताने में उनकी अहम भूमिका रही है। हेडन का IPL से भी पुराना नाता है। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 32 मैच खेल चुके हैं और लीग की शुरुआती चमक बढ़ाने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा BCCI:बोर्ड ने खिलाड़ियों, स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी, तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket