Saturday, 27 Jun 2026 | 11:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रिहाई के बाद राजपाल यादव ने लगाई काम की गुहार:बोले- मुझे अच्छे रोल्स की तलाश है, जो फीस तय करेंगे, उसमें काम करूंगा

राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 30 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने सभी का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से काम की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार फिर अच्छे रोल देकर उनका साथ दिया जाए। राजपाल यादव ने इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान सबसे पहले उन्हें मिले समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, आपके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बच्चों से लेकर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों तक मुझे इंडियन सिनेमा में अपने पूरे सफर में बहुत प्यार मिला है और मैं इसके लिए सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं। राजपाल यादव ने कहा, मुझे इंडस्‍ट्री में अच्‍छे रोल्‍स की जरूरत है। जिन लोगों ने पहले मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें जो मैं करना चाहता हूं। इसके लिए जो भी फीस वो लोग तय करेंगे मैं काम करने के लिए तैयार हूं। मैं हर एक आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की। क्यों जेल में बंद थे राजपाल यादव? साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को पूर्व में दी गई रियायतों और समय सीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को शाम लगभग 4 बजे आत्मसमर्पण किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जब इरफान खान डकैत बने, एड़ी में चोट लगी थी:लंगड़ाते हुए 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग करने पहुंचे, एक्शन सुन लगा देते थे दौड़

April 29, 2026/
4:30 am

29 अप्रैल को इरफान खान की 6वीं पुण्यतिथि सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि यादों का सैलाब है- एक ऐसे कलाकार की,...

इंदौर में छात्रा से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का आरोप:खजराना थाने में मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में लिया गया

April 19, 2026/
9:01 am

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में किराए से रहकर निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने युवक पर...

अनंत अंबानी की पत्नी राधिका के साथ लेट नाइट ड्राइव,VIDEO:सफेद रंग की रोल्स-रॉयस में नजर आए, बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर कार दौड़ाई

March 22, 2026/
9:43 pm

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से...

जिस जहाज पर हंतावायरस फैला, उस पर 2 भारतीय:अब तक 3 की मौत; डॉक्टर बोले- यह कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता

May 8, 2026/
1:00 pm

अटलांटिक महासागर में क्रूज शिप MV होंडियस पर 2 भारतीय नागरिक शामिल है। यह वही शिप हैं, जिस पर हंतावायरस...

हमले की आशंका इसलिए खामेनेई का अंतिम संस्कार रोका:भोपाल में ईरान के प्रतिनिधि का दावा; यह ट्रंप-नेतन्याहू की निजी जंग, बातचीत से पीछे हटने का आरोप

April 27, 2026/
7:57 am

ईरान के सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार में देरी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। ईरान के सुप्रीम लीडर...

RCA के पूर्व कन्वीनर को 24 लाख की रिकवरी नोटिस:एसोसिएशन के फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, वकीलों को लाखों रुपए बांटे

May 12, 2026/
10:21 am

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी ने पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को 24 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस...

राजनीति

रिहाई के बाद राजपाल यादव ने लगाई काम की गुहार:बोले- मुझे अच्छे रोल्स की तलाश है, जो फीस तय करेंगे, उसमें काम करूंगा

रिहाई के बाद राजपाल यादव ने लगाई काम की गुहार:बोले- मुझे अच्छे रोल्स की तलाश है, जो फीस तय करेंगे, उसमें काम करूंगा

राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 30 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने सभी का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से काम की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार फिर अच्छे रोल देकर उनका साथ दिया जाए। राजपाल यादव ने इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान सबसे पहले उन्हें मिले समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, आपके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बच्चों से लेकर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों तक मुझे इंडियन सिनेमा में अपने पूरे सफर में बहुत प्यार मिला है और मैं इसके लिए सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं। राजपाल यादव ने कहा, मुझे इंडस्‍ट्री में अच्‍छे रोल्‍स की जरूरत है। जिन लोगों ने पहले मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें जो मैं करना चाहता हूं। इसके लिए जो भी फीस वो लोग तय करेंगे मैं काम करने के लिए तैयार हूं। मैं हर एक आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की। क्यों जेल में बंद थे राजपाल यादव? साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को पूर्व में दी गई रियायतों और समय सीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को शाम लगभग 4 बजे आत्मसमर्पण किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket