Wednesday, 07 Oct 2026 | 02:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इस गर्मी घर में लगाएं ये 5 खास पौधे, शरबत-चटनी से लेकर स्किन केयर तक देंगे पूरा सुरक्षा कवच

authorimg

Last Updated:

Sidhi News: गर्मियों में लेमन ग्रास बेहद उपयोगी पौधा है. इसकी खुशबू तनाव को कम करती है. यह घास मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. इसकी चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को ठंडक मिलती है.

सीधी. गर्मी का मौसम शुरू होते ही सेहत से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, लू और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडा और स्वस्थ बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. ऐसे में आयुर्वेदिक विशेषज्ञ घर में औषधीय पौधे लगाने की सलाह दे रहे हैं, जो न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी मददगार साबित होते हैं. सीधी के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ आरपी परौहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और लू से बचने के लिए हर्बल पौधे सबसे कारगर और प्राकृतिक उपाय हैं. आयुर्वेद में इन पौधों का उपयोग सदियों से होता आ रहा है और इनका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता. खास बात यह है कि इन्हें आप अपने घर के गमलों या छोटे बगीचे में आसानी से उगा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं.

तुलसी को प्रकृति की औषधि कहा जाता है. यह न केवल हवा को शुद्ध करती है बल्कि मानसिक शांति देने में भी सहायक है. वहीं एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसकी ठंडी तासीर त्वचा को राहत देती है और यह घर में नमी बनाए रखने में भी मदद करता है. पुदीना गर्मी में किसी वरदान से कम नहीं है. इसकी ठंडी तासीर शरीर को तुरंत राहत देती है. पुदीने का शर्बत या चटनी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और गर्मी के असर को कम करती है. कड़ी पत्ता (करी पत्ता) भी केवल स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह हवा को शुद्ध करने और शरीर को ठंडक देने में सहायक होता है.

लेमन ग्रास भी फायदेमंद
लेमन ग्रास भी गर्मियों में बेहद उपयोगी पौधा है. इसकी खुशबू तनाव को कम करती है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. इसकी चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को ठंडक मिलती है. इसके अलावा दूर्वा घास और रोजमेरी जैसे पौधे भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं. दूर्वा शरीर के पित्त दोष को कम करती है जबकि रोजमेरी याददाश्त बढ़ाने और मानसिक ताजगी बनाए रखने में मदद करती है.

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका
डॉ आरपी परौहा का मानना है कि ये सभी पौधे न केवल घर के वातावरण को ठंडा रखते हैं बल्कि प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो इस गर्मी अपने घर में इन आयुर्वेदिक पौधों को जरूर लगाएं और प्राकृतिक तरीके से खुद को फिट रखें.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अशोकनगर में सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने किया चक्काजाम:गैस एजेंसी पर सुबह से इंतजार के बाद फूटा गुस्सा

April 18, 2026/
1:12 pm

अशोकनगर जिले के तूमैंन गांव में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को चक्का जाम कर दिया।...

नौरादेही से रेडियो कॉलर वाली बाघिन लापता:वन अफसर मुनादी कराकर गांव वालों को कर रहे सुरक्षित; वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने उठाए सवाल

April 11, 2026/
4:00 pm

नौरादेही अभयारण्य से एक बाघिन लापता हो गई है। इस बाघिन के गले में रेडियो कॉलर लगा है, इसके बाद...

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधी टक्कर', आम आदमी पार्टी ने कहां से किया बड़ा ऐलान

April 8, 2026/
6:30 am

असम विधानसभा चुनाव के लिए आरोप-प्रत्यारोप और वादों से भरा प्रचार अभियान मंगलवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। कुल...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
2:46 pm

आखरी अपडेट:मार्च 30, 2026, 14:46 IST भाजपा के संभावित अधिग्रहण से लेकर जद (यू) के अनिश्चित भविष्य और जातिगत समीकरणों...

MP में 31% महिला कलेक्टर, दक्षिणी राज्यों में 39%:प्रशासन में भी महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियां देने में राज्य पीछे

April 21, 2026/
7:35 am

देश में महिलाओं को 33% आरक्षण का कानून लागू होने का इंतजार है। हालांकि, प्रशासनिक ढांचे में महिलाओं की भूमिका...

बीच सड़क पर नीतू कपूर और रणबीर ने किया डांस:साथ में पोज भी दिए, मां ने बेटे को गले लगाकर किया किस

April 30, 2026/
12:00 pm

एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर बुधवार को पैपराजी के सामने साथ डांस स्टेप्स करते नजर आए। यह...

इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट जीतने से 5 विकेट दूर:न्यूजीलैंड को 199 रन की जरूरत; बारिश की वजह से तीसरे दिन स्टंप्स हुआ

June 6, 2026/
11:01 pm

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। बारिश की वजह से दिन का खेल खत्म...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इस गर्मी घर में लगाएं ये 5 खास पौधे, शरबत-चटनी से लेकर स्किन केयर तक देंगे पूरा सुरक्षा कवच

authorimg

Last Updated:

Sidhi News: गर्मियों में लेमन ग्रास बेहद उपयोगी पौधा है. इसकी खुशबू तनाव को कम करती है. यह घास मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. इसकी चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को ठंडक मिलती है.

सीधी. गर्मी का मौसम शुरू होते ही सेहत से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, लू और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडा और स्वस्थ बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. ऐसे में आयुर्वेदिक विशेषज्ञ घर में औषधीय पौधे लगाने की सलाह दे रहे हैं, जो न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी मददगार साबित होते हैं. सीधी के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ आरपी परौहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और लू से बचने के लिए हर्बल पौधे सबसे कारगर और प्राकृतिक उपाय हैं. आयुर्वेद में इन पौधों का उपयोग सदियों से होता आ रहा है और इनका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता. खास बात यह है कि इन्हें आप अपने घर के गमलों या छोटे बगीचे में आसानी से उगा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं.

तुलसी को प्रकृति की औषधि कहा जाता है. यह न केवल हवा को शुद्ध करती है बल्कि मानसिक शांति देने में भी सहायक है. वहीं एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसकी ठंडी तासीर त्वचा को राहत देती है और यह घर में नमी बनाए रखने में भी मदद करता है. पुदीना गर्मी में किसी वरदान से कम नहीं है. इसकी ठंडी तासीर शरीर को तुरंत राहत देती है. पुदीने का शर्बत या चटनी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और गर्मी के असर को कम करती है. कड़ी पत्ता (करी पत्ता) भी केवल स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह हवा को शुद्ध करने और शरीर को ठंडक देने में सहायक होता है.

लेमन ग्रास भी फायदेमंद
लेमन ग्रास भी गर्मियों में बेहद उपयोगी पौधा है. इसकी खुशबू तनाव को कम करती है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. इसकी चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को ठंडक मिलती है. इसके अलावा दूर्वा घास और रोजमेरी जैसे पौधे भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं. दूर्वा शरीर के पित्त दोष को कम करती है जबकि रोजमेरी याददाश्त बढ़ाने और मानसिक ताजगी बनाए रखने में मदद करती है.

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका
डॉ आरपी परौहा का मानना है कि ये सभी पौधे न केवल घर के वातावरण को ठंडा रखते हैं बल्कि प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो इस गर्मी अपने घर में इन आयुर्वेदिक पौधों को जरूर लगाएं और प्राकृतिक तरीके से खुद को फिट रखें.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket