Saturday, 29 Aug 2026 | 04:58 PM

Trending :

EXCLUSIVE

चाय के साथ बिस्किट खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? ऐसे लोग भूलकर भी न करें सेवन

authorimg

Last Updated:

Tea and Biscuits Combo: अधिकतर लोग चाय के साथ बिस्किट खाना पसंद करते हैं. यह कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को खूब भाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय-बिस्किट खाने की आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसमें मौजूद मैदा, चीनी और ट्रांस फैट वजन बढ़ाने, ब्लड शुगर बढ़ाने और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं.

Zoom

चाय-बिस्किट का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Tea-Biscuit Side Effects: चाय-बिस्किट का कॉम्बिनेशन भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. अधिकतर लोग चाय पीते वक्त बिस्किट खाना पसंद करते हैं. बच्चे भी चाय में बिस्किट डुबोकर बड़े चाव से खाते हैं. सुबह की शुरुआत हो या शाम की चाय, यह कॉम्बिनेशन लगभग हर घर में देखने को मिलता है. क्या आपने कभी सोचा है कि रोज चाय के साथ बिस्किट खाना आपकी सेहत पर क्या असर डाल सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार यह आदत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकती है. यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है. लोगों को इस कॉम्बो से बचने की जरूरत है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया  रोज चाय-बिस्किट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अधिकांश बिस्किट मैदा, चीनी और ट्रांस फैट से बने होते हैं. इनमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है. जब आप दिन में कई बार चाय के साथ बिस्किट खाते हैं, तो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने लगती है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है. बिस्किट में फाइबर की कमी होती है, जिससे पेट जल्दी नहीं भरता और बार-बार खाने की इच्छा होती है. चाय में भी चीनी और कैफीन की मात्रा होती है, जिसकी वजह से ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि मीठे बिस्किट और चाय में डाली गई चीनी मिलकर शरीर में ग्लूकोज लेवल को तेजी से बढ़ाती है. इससे समय के साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. जो लोग पहले से डायबिटिक या प्रीडायबिटिक हैं, उनके लिए यह आदत खतरनाक हो सकती है. बिस्किट में मौजूद ट्रांस फैट और रिफाइंड ऑयल खून में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. लंबे समय तक इसका सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. अगर आपको पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट डिजीज है, तब आप इस कॉम्बिनेशन को पूरी तरह अवॉइड करें.

एक्सपर्ट के मुताबिक चाय-बिस्किट का ज्यादा सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. मैदा से बने बिस्किट पेट में भारीपन, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं. अगर आप बार-बार चाय और बिस्किट का सेवन करते हैं, तो यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है. इसके अलावा ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन त्वचा और दांतों पर भी असर डालता है. इससे दांतों में सड़न, कैविटी और स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिंपल्स हो सकते हैं. कुल मिलाकर चाय के साथ बिस्किट खाना कभी-कभार ठीक है, लेकिन इसे रोजाना और ज्यादा मात्रा में खाना नुकसानदायक हो सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भाजपा नेता अक्षय बम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत:हत्या के प्रयास का आरोप हटा, पिता को भी राहत; दो साल पहले जुड़ी थी धारा

April 27, 2026/
9:17 pm

इंदौर के भाजपा नेता अक्षय बम और उनके पिता कांतिलाल बम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट...

ग्वालियर में हिट एंड रन, CCTV फुटेज आया सामने:सड़क क्रॉस कर रहे वृद्ध को रौंदकर घसीटता ले गया, अस्पताल में मौत

April 14, 2026/
12:08 pm

ग्वालियर के कोतवाली क्षेत्र में गुब्बारा फाटक के पास सोमवार रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक वृद्ध को...

धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह का पहला बयान:बोले- खिलजी से ज्यादा मुश्किल था हमजा का रोल निभाना; मुझे अपना 300% देना पड़ा

April 27, 2026/
8:23 pm

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त कामयाबी के बाद फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह का पहला बयान सामने आया है। रणवीर...

थॉमस और उबर कप में भारत को कठिन ड्रॉ मिला:मेंस और विमेंस टीमें पहला मैच चीन से खेलेंगी; 24 अप्रैल से 3 मई तक टूर्नामेंट होगा

March 18, 2026/
4:57 pm

थॉमस और उबर कप 2026 में भारत को कठिन ड्रॉ मिला है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को टूर्नामेंट...

किडनी खराब होने के लक्षण, परहेज नहीं, जानिए स्वस्थ जीवन के लिए क्या खाने से बचना चाहिए आहार युक्तियाँ

March 16, 2026/
9:41 am

किडनी डैमेज के लक्षण | छवि: फ्रीपिक क्षतिग्रस्त किडनी स्वस्थ आहार युक्तियाँ: हमारे शरीर में किडनी बहुत ही महत्वपूर्ण अंग...

यूक्रेन के हमले से रूस में भी होर्मुज जैसा संकट:एजोव सागर में जहाजों की आवाजाही रुकी, 9 दिन में 116 जहाजों पर हमले किए

July 15, 2026/
8:15 pm

यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों के बाद रूस को बड़ा झटका लगा है। इस सप्ताह हमलों की वजह से रूस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चाय के साथ बिस्किट खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? ऐसे लोग भूलकर भी न करें सेवन

authorimg

Last Updated:

Tea and Biscuits Combo: अधिकतर लोग चाय के साथ बिस्किट खाना पसंद करते हैं. यह कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को खूब भाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय-बिस्किट खाने की आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. इसमें मौजूद मैदा, चीनी और ट्रांस फैट वजन बढ़ाने, ब्लड शुगर बढ़ाने और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं.

Zoom

चाय-बिस्किट का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Tea-Biscuit Side Effects: चाय-बिस्किट का कॉम्बिनेशन भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. अधिकतर लोग चाय पीते वक्त बिस्किट खाना पसंद करते हैं. बच्चे भी चाय में बिस्किट डुबोकर बड़े चाव से खाते हैं. सुबह की शुरुआत हो या शाम की चाय, यह कॉम्बिनेशन लगभग हर घर में देखने को मिलता है. क्या आपने कभी सोचा है कि रोज चाय के साथ बिस्किट खाना आपकी सेहत पर क्या असर डाल सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार यह आदत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकती है. यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है. लोगों को इस कॉम्बो से बचने की जरूरत है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया  रोज चाय-बिस्किट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अधिकांश बिस्किट मैदा, चीनी और ट्रांस फैट से बने होते हैं. इनमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है. जब आप दिन में कई बार चाय के साथ बिस्किट खाते हैं, तो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने लगती है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है. बिस्किट में फाइबर की कमी होती है, जिससे पेट जल्दी नहीं भरता और बार-बार खाने की इच्छा होती है. चाय में भी चीनी और कैफीन की मात्रा होती है, जिसकी वजह से ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि मीठे बिस्किट और चाय में डाली गई चीनी मिलकर शरीर में ग्लूकोज लेवल को तेजी से बढ़ाती है. इससे समय के साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. जो लोग पहले से डायबिटिक या प्रीडायबिटिक हैं, उनके लिए यह आदत खतरनाक हो सकती है. बिस्किट में मौजूद ट्रांस फैट और रिफाइंड ऑयल खून में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. लंबे समय तक इसका सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. अगर आपको पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट डिजीज है, तब आप इस कॉम्बिनेशन को पूरी तरह अवॉइड करें.

एक्सपर्ट के मुताबिक चाय-बिस्किट का ज्यादा सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. मैदा से बने बिस्किट पेट में भारीपन, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं. अगर आप बार-बार चाय और बिस्किट का सेवन करते हैं, तो यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है. इसके अलावा ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन त्वचा और दांतों पर भी असर डालता है. इससे दांतों में सड़न, कैविटी और स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिंपल्स हो सकते हैं. कुल मिलाकर चाय के साथ बिस्किट खाना कभी-कभार ठीक है, लेकिन इसे रोजाना और ज्यादा मात्रा में खाना नुकसानदायक हो सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket