Monday, 07 Sep 2026 | 05:21 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Indore High-Tech Pet Healthcare | FSAPAI International Conference 2026

इंदौर में आयोजित फेडरेशन ऑफ स्मॉल एनिमल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FSAPAI) की 17वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का रविवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के वेटनरी एक्सपर्ट्स ने भाग लिया और आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाओं पर विस्तृत

.

वेटनरी एक्सपर्ट डॉ. हेमंत मेहता ने बताया कि इंदौर में अब पालतू जानवरों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध हैं। शहर में 3-4 ऐसे प्राइवेट हॉस्पिटल हैं, जहां 24 घंटे एडमिशन और इमरजेंसी सेवाएं मिलती हैं। इसके साथ ही एम्बुलेंस सुविधा और क्रिटिकल केयर यूनिट भी उपलब्ध है। पहले गंभीर स्थिति वाले डॉग्स को एडमिट करना मुश्किल होता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

एडवांस जांच तकनीकें: बीमारी पहले ही पकड़ में

इंदौर में अब अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकें उपलब्ध हैं, जिनसे बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान संभव है:

बायोमार्कर टेस्ट: संभावित बीमारी का शुरुआती संकेत

PCR टेस्ट: संक्रमण की सटीक और तेज पहचान

इकोकार्डियोग्राफी: हृदय रोगों की एडवांस जांच

इन तकनीकों से समय पर इलाज शुरू कर रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है।

जटिल सर्जरी अब शहर में ही संभव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब डॉग्स के लिए कई जटिल सर्जरी इंदौर में ही हो रही हैं। इनमें बड़े ट्यूमर की सर्जरी, ओवरी स्पे, कास्ट्रेशन, ऑर्थोपेडिक सर्जरी (फ्रैक्चर/जॉइंट), कॉर्निया और अन्य नेत्र सर्जरी शामिल हैं। इससे अब गंभीर मामलों में बाहर जाने की जरूरत कम हो गई है।

डॉ. हेमंत मेहता

डिजिटल एक्सरे से लेकर डायलिसिस तक सभी सुविधाएं उपलब्ध

कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया कि इंदौर में अब पेट्स के लिए मेट्रो सिटीज जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासोनोग्राफी, इकोकार्डियोग्राफी, डायलिसिस और सीटी स्कैन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पेट्स की आई सर्जरी की शुरुआत भी इंदौर में 2016 में हो चुकी है।

डॉ. नरेंद्र चौहान

डॉ. नरेंद्र चौहान

‘प्रिस्क्राइब्ड डाइट’ का बढ़ता ट्रेंड, दवाओं की जरूरत कम

डॉ. सतीश कुमार शर्मा के अनुसार, अब वेटनरी चिकित्सा में “प्रिस्क्राइब्ड डाइट” का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यह बीमारी के अनुसार तैयार विशेष आहार होता है। मोटापे के लिए ओबेसिटी डाइट, किडनी रोग के लिए रीनल डाइट, पाचन समस्याओं के लिए स्पेशल फूड उपलब्ध है।

इन डाइट्स में जरूरी औषधीय तत्व होते हैं, जिससे लंबे समय तक दवाओं की जरूरत कम हो जाती है।

कच्चा मांस खिलाने से बचें, एक्सपर्ट्स की चेतावनी

एक्सपर्टस ने चेतावनी दी कि बाजार से कच्चा मांस खरीदकर डॉग्स को खिलाना जोखिम भरा हो सकता है। इसमें यह सुनिश्चित नहीं होता कि पशु पूरी तरह स्वस्थ था या नहीं। संक्रमित मांस से पैरासाइट्स और संक्रामक रोग हो सकते हैं।

हड्डी के टुकड़े निगलने से ‘फॉरेन बॉडी’ की समस्या हो सकती है, जिससे सर्जरी तक की नौबत आ सकती है। इसके विपरीत, प्रोसेस्ड और टेस्टेड पेट फूड नियंत्रित गुणवत्ता मानकों से गुजरता है, जिससे संक्रमण का खतरा लगभग नगण्य रहता है।

डॉ. सतीश कुमार शर्मा

डॉ. सतीश कुमार शर्मा

पेट्स की देखभाल: एक्सपर्ट के जरूरी टिप्स

पुणे से आई वेटनरी विशेषज्ञ डॉ. अदिती चिटनिस ने पालतू जानवरों की बेहतर देखभाल के लिए ये अहम सुझाव दिए

  • पालतू जानवरों को मानव भोजन न दें, यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है।
  • पेट्स को केवल स्टेटस सिंबल नहीं, परिवार का सदस्य मानें।
  • 6 महीने तक दिन में 3 बार, उसके बाद 2 बार संतुलित भोजन दें।
  • अंगूर, चॉकलेट, बीज वाली सब्जियां, टमाटर और विदेशी फल डॉग्स को न खिलाएं।
  • पार्वो और डिस्टेम्पर जैसी बीमारियों के टीके समय पर लगवाना जरूरी है।
  • डॉग और कैट पर रंग या परफ्यूम का उपयोग न करें।
  • बाल बहुत छोटे न कटवाएं, ये मौसम से सुरक्षा देते हैं।
  • विदेशी नस्ल पालने से पहले उसकी जरूरतें समझें; वर्किंग ब्रीड फ्लैट में उपयुक्त नहीं होती।
  • 3 महीने की उम्र से बेसिक ट्रेनिंग शुरू करें।
  • फ्लैट में बिल्ली रखने पर बालकनी/खिड़कियों में जाली लगाना जरूरी है।
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्म वाराणसी के मेकर्स की बढ़ीं मुश्किलें:शूटिंग के लिए 150 पानी के टैंकर देने से जल आपूर्ति बोर्ड का इनकार, 18 मई को इस्तेमाल होना था

May 4, 2026/
11:37 am

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी की शूटिंग में दिक्कतें आ सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद फिल्मसिटी...

क्वांटस के प्रोजेक्ट सनराइज की पहली टेस्ट फ्लाइट ऑस्ट्रेलिया पहुंची:फ्रांस से 19 घंटे की उड़ान भरकर इतिहास बनाया; अक्टूबर 2027 से शुरू होंगी डायरेक्ट फ्लाइट्स

July 24, 2026/
2:58 pm

ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटस के विमान ने सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट ने शुक्रवार...

आसिम रियाज बोले- मैंने किसी का धर्म नहीं बदलवाया:हिमांशी खुराना के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी; बोले- वे पब्लिसिटी के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहीं

August 24, 2026/
9:23 am

‘बिग बॉस 13’ के रनर-अप आसिम रियाज ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावों पर सफाई दी...

सरेआम गोद में बैठाने वाले राघव जुयाल हैं खास दोस्त:शहनाज गिल बोलीं- उनकी फिल्म जरूर देखें, हाथ पकड़ने से अफेयर की चर्चा

July 15, 2026/
4:00 pm

डेटिंग की अफवाहों के बीच शहनाज गिल ने राघव जुयाल को अपना बेहद करीबी और अच्छा दोस्त बताया। साथ ही...

Sri Lanka Fuel Price Hike

March 23, 2026/
5:31 am

47 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी रही। कच्चे तेल की सप्लाई संकट के बीच...

अब शराब दुकानों पर क्यूआर कोड लगाना जरूरी:आबकारी आयुक्त के निर्देश- जो ठेकेदार नहीं लगाएंगे, उनके लाइसेंस निरस्त होंगे

April 28, 2026/
6:33 pm

मध्य प्रदेश में अब एमआरपी से ज्यादा और एमएसपी से कम कीमत पर शराब नहीं बिक सकेगी। इस व्यवस्था को...

पत्नी से विवाद के बीच थाईलैंड डांस करने पहुंचे गोविंदा:सुनीता का आरोप- बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे; गोविंदा बोले- हद में रहो,

August 17, 2026/
5:35 pm

एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में...

ईरान बोला- अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं:हमारी सेना पूरी तरह तैयार, अमेरिका को हमारी ताकत का सही अंदाजा नहीं

May 14, 2026/
6:48 am

ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमी निया ने बुधवार को कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ...

राजनीति

Indore High-Tech Pet Healthcare | FSAPAI International Conference 2026

Indore High-Tech Pet Healthcare | FSAPAI International Conference 2026

इंदौर में आयोजित फेडरेशन ऑफ स्मॉल एनिमल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FSAPAI) की 17वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का रविवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के वेटनरी एक्सपर्ट्स ने भाग लिया और आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाओं पर विस्तृत

.

वेटनरी एक्सपर्ट डॉ. हेमंत मेहता ने बताया कि इंदौर में अब पालतू जानवरों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध हैं। शहर में 3-4 ऐसे प्राइवेट हॉस्पिटल हैं, जहां 24 घंटे एडमिशन और इमरजेंसी सेवाएं मिलती हैं। इसके साथ ही एम्बुलेंस सुविधा और क्रिटिकल केयर यूनिट भी उपलब्ध है। पहले गंभीर स्थिति वाले डॉग्स को एडमिट करना मुश्किल होता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

एडवांस जांच तकनीकें: बीमारी पहले ही पकड़ में

इंदौर में अब अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकें उपलब्ध हैं, जिनसे बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान संभव है:

बायोमार्कर टेस्ट: संभावित बीमारी का शुरुआती संकेत

PCR टेस्ट: संक्रमण की सटीक और तेज पहचान

इकोकार्डियोग्राफी: हृदय रोगों की एडवांस जांच

इन तकनीकों से समय पर इलाज शुरू कर रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है।

जटिल सर्जरी अब शहर में ही संभव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब डॉग्स के लिए कई जटिल सर्जरी इंदौर में ही हो रही हैं। इनमें बड़े ट्यूमर की सर्जरी, ओवरी स्पे, कास्ट्रेशन, ऑर्थोपेडिक सर्जरी (फ्रैक्चर/जॉइंट), कॉर्निया और अन्य नेत्र सर्जरी शामिल हैं। इससे अब गंभीर मामलों में बाहर जाने की जरूरत कम हो गई है।

डॉ. हेमंत मेहता

डिजिटल एक्सरे से लेकर डायलिसिस तक सभी सुविधाएं उपलब्ध

कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया कि इंदौर में अब पेट्स के लिए मेट्रो सिटीज जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासोनोग्राफी, इकोकार्डियोग्राफी, डायलिसिस और सीटी स्कैन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पेट्स की आई सर्जरी की शुरुआत भी इंदौर में 2016 में हो चुकी है।

डॉ. नरेंद्र चौहान

डॉ. नरेंद्र चौहान

‘प्रिस्क्राइब्ड डाइट’ का बढ़ता ट्रेंड, दवाओं की जरूरत कम

डॉ. सतीश कुमार शर्मा के अनुसार, अब वेटनरी चिकित्सा में “प्रिस्क्राइब्ड डाइट” का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यह बीमारी के अनुसार तैयार विशेष आहार होता है। मोटापे के लिए ओबेसिटी डाइट, किडनी रोग के लिए रीनल डाइट, पाचन समस्याओं के लिए स्पेशल फूड उपलब्ध है।

इन डाइट्स में जरूरी औषधीय तत्व होते हैं, जिससे लंबे समय तक दवाओं की जरूरत कम हो जाती है।

कच्चा मांस खिलाने से बचें, एक्सपर्ट्स की चेतावनी

एक्सपर्टस ने चेतावनी दी कि बाजार से कच्चा मांस खरीदकर डॉग्स को खिलाना जोखिम भरा हो सकता है। इसमें यह सुनिश्चित नहीं होता कि पशु पूरी तरह स्वस्थ था या नहीं। संक्रमित मांस से पैरासाइट्स और संक्रामक रोग हो सकते हैं।

हड्डी के टुकड़े निगलने से ‘फॉरेन बॉडी’ की समस्या हो सकती है, जिससे सर्जरी तक की नौबत आ सकती है। इसके विपरीत, प्रोसेस्ड और टेस्टेड पेट फूड नियंत्रित गुणवत्ता मानकों से गुजरता है, जिससे संक्रमण का खतरा लगभग नगण्य रहता है।

डॉ. सतीश कुमार शर्मा

डॉ. सतीश कुमार शर्मा

पेट्स की देखभाल: एक्सपर्ट के जरूरी टिप्स

पुणे से आई वेटनरी विशेषज्ञ डॉ. अदिती चिटनिस ने पालतू जानवरों की बेहतर देखभाल के लिए ये अहम सुझाव दिए

  • पालतू जानवरों को मानव भोजन न दें, यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है।
  • पेट्स को केवल स्टेटस सिंबल नहीं, परिवार का सदस्य मानें।
  • 6 महीने तक दिन में 3 बार, उसके बाद 2 बार संतुलित भोजन दें।
  • अंगूर, चॉकलेट, बीज वाली सब्जियां, टमाटर और विदेशी फल डॉग्स को न खिलाएं।
  • पार्वो और डिस्टेम्पर जैसी बीमारियों के टीके समय पर लगवाना जरूरी है।
  • डॉग और कैट पर रंग या परफ्यूम का उपयोग न करें।
  • बाल बहुत छोटे न कटवाएं, ये मौसम से सुरक्षा देते हैं।
  • विदेशी नस्ल पालने से पहले उसकी जरूरतें समझें; वर्किंग ब्रीड फ्लैट में उपयुक्त नहीं होती।
  • 3 महीने की उम्र से बेसिक ट्रेनिंग शुरू करें।
  • फ्लैट में बिल्ली रखने पर बालकनी/खिड़कियों में जाली लगाना जरूरी है।
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket