Wednesday, 09 Sep 2026 | 04:51 PM

Trending :

नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें
EXCLUSIVE

President Murmu Confers Gallantry Awards

  • Hindi News
  • Career
  • President Murmu Confers Gallantry Awards | Rashtrapati Bhavan June 10 Current Affairs

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम नरेंद्र मोदी सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले नेता बने

  • 10 जून को पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम बने। पीएम मोदी ने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा किया है और जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • जवाहरलाल नेहरू ने पहले आम चुनाव (1952) के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर 4,398 दिन का लगातार कार्यकाल पूरा किया था।
  • इसके साथ ही इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया था और उनका ये कार्यकाल 4,077 दिनों का था।
  • कांग्रेस पार्टी ने 1951-52 में पहला आम चुनाव जीता और फिर 1957 और 1962 में भी जीत हासिल की।
  • वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभालने से पहले तक इस पद पर रहे।

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र दिए

  • 8 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह में जवानों और उनके परिवारों को 7 कीर्ति चक्र 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र प्रदान किए।
  • समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इन शौर्य चक्रों में मरणोपरांत 2 कीर्ति चक्र, 3 वीर चक्र और 1 शौर्य चक्र शामिल हैं।
  • ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें पहले शौर्य चक्र भी मिल चुका है।
  • ग्रुप कैप्टन मनीष ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान उड़ाते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले में हिस्सा लिया था।
  • वहीं, LoC पर 3 आतंकियों को मार गिराने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
  • इसके अलवा अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में सैन्य अभियान के दौरान बहादुरी दिखाने वाले मेजर आदित्य प्रताप सिंह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
  • छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान साहस दिखाने वाले पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट और रामेश्वर प्रसाद देशमुख को भी ये सम्मान मिला।
  • भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. और रूपा ए. ने नाविका सागर परिक्रमा-II अभियान के तहत समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर पूरा करने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
  • 4 राष्ट्रीय राइफल्स के शहीद लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह में यह वीरता पुरस्कार उनकी पत्नी और मां को प्रदान किया।
  • 7 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के मेजर आशीष कुमार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
  • नवंबर 2024 में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उन्होंने ऑपरेशन का नेतृत्व किया।
  • छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
  • दोनों अधिकारियों ने 16 अप्रैल 2024 को एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व किया था।
  • नक्सलियों के हमले के बीच उन्होंने तीन घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ में मोर्चा संभाला, घायल जवानों को सुरक्षित निकाला और अभियान को सफल बनाया।
सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर की मां ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हाथों से कीर्ति चक्र लिया।

3. इंद्रौर में BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक शुरू हुई

  • 9 जून को मध्य प्रदेश के इंद्रौर में ब्रिक्स BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक शुरू हुई। ये समिट 13 जून तक चलेगी।
  • इस बैठक में BRICS देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के कृषि मंत्री शामिल हुए।
  • इस समिट में खाद्य सिक्योरिटी , एग्रीकल्चर इनोवेशन , क्लाइमेट चेंज, एग्रीकल्चर ट्रेड और छोटे किसानों पर बात होगी।
  • कृषि मंत्रालय के मुताबिक, दुनिया की लगभग 42% कृषि भूमि, 68% कृषि जोतें और 42% खाद्य उत्पादन ब्रिक्स देशों के पास हैं।
  • इस समिट में कृषि क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा की जाएगी। जलवायु परिवर्तन के दौर में खेती को कैसे सुरक्षित बनाया जाए, इस पर सेशन आयोजित होंगे।
  • इस समिट में छोटे किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
  • जॉइंट डिक्लेरेशन में फूड सिक्योरिटी और न्यूट्रिशन, डिजिटल एग्रीकल्चर और एग्रीकल्चर में स्मार्ट टेक्नोलॉजी का यूज बढ़ाने, एग्रीकल्चर इनोवेशन, AI, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स और एग्रीकल्चर इंवेस्टमेंट पर जॉइंट डिक्लेरेशन भी पेश किया जा सकता है।
ये BRICS की 16वीं बैठक है, जिसमें 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. H-1B वीजा में 1 लाख डॉलर के शुल्क पर अमेरिकी कोर्ट ने रोक लगाई

  • 8 जून को अमेरिका में फेडरल कोर्ट ने ट्रम्प के H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर (करीब 95 लाख रुपए) फीस वसूलने वाली नीति को रद्द कर दिया है।
  • बोस्टन कोर्ट ने कहा कि ये फीस नहीं बल्कि एक टैक्स है और इसे लागू करने के लिए राष्ट्रपति नहीं बल्कि संसद की मंजूरी जरूरी होती है।
  • ट्रम्प ने सितंबर 2025 में कहा था कि H-1B वीजा पर विदेशी कर्मचारियों को नौकरी देने वाली कंपनियों को उनके हर वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की एक्स्ट्रा फीस देनी होगी।
  • इसके बाद 20 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने इसे चुनौती दी थी। अब कोर्ट के फैसले के खिलाफ ट्रम्प सरकार अपील कर सकती है।
  • H-1B एक गैर-प्रवासी वीजा है, जिसके जरिए अमेरिकी कंपनियां कुछ समय के लिए विदेशों से हाई स्किल प्रोफेशनल्स को नौकरी पर रख सकती हैं।
  • पहले H-1B वीजा आवेदन करने पर कंपनियों को करीब 2000 से 5000 डॉलर तक फीस देनी पड़ती थी।
  • इस वीजा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारतीय IT और टेक प्रोफेशनल्स करते हैं।
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसी साल मई में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के सामने H-1B वीजा का मुद्दा उठाया था।
  • रुबियो ने माना था कि नए इमिग्रेशन सिस्टम में बदलाव के दौरान कुछ दिक्कतें और तनाव हो सकते हैं।

H-1B वीजा

  • H-1B वीजा एक नॉन एग्रीमेंट वीजा है।
  • H-1B वीजा स्पेशल टेक्निकल स्किल वाले पदों पर विदेशी प्रोफेशनल्स को अपॉइंट किया जाता है।
  • H-1B वीजा IT आर्किटेक्टर और हेल्थ जैसे प्रोफेशन वाले लोगों के लिए जारी होता है।
  • अमेरिका हर साल 65,000 लोगों को H-1B वीजा देता है।
  • H-1B वीजा की टाइम लिमिट 3 साल के लिए होती है।
  • जरूरत पढ़ने पर H-1B वीजा 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

5. रक्षा मंत्रालय ने 250 MW की सोलर-BESS परियोजना को मंजूरी दी

  • 9 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सेना की जमीन पर पहले बड़े पैमाने के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
  • ये प्रोजेक्ट 250 मेगावाट (MW) कैपिसिटी के सोलर पावर प्लांट में तैयार किया जाएगा।
  • ये बैटरी सोलर स्टोरेज सिस्टम (Battery Energy Storage System – BESS) के साथ विकसित की जाएगी।
  • रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ये अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें सेना की जमीन पर BESS के साथ बड़े पैमाने पर सौर एनर्जी प्रोडक्शन फैसिलिटी शुरू की जाएगी।
  • मंत्रालय के मुताबिक, खाली पड़ी सेना की जमीन (रक्षा भूमि) के बेहतर इस्तेमाल की अपनी पहल के तहत NTPC के जरिए इस प्रोजेक्ट को विकसित किया जाएगा।
  • ये पहल क्लीन एनर्जी, सस्टेनेबिलिटी बढ़ाएगी। साथ ही इससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी।
  • ये प्रोजेक्ट डिफेंस इंस्टीटयूट्स को और मनबूत करना और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करना है।
  • बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) एडिशनल सोलर एनर्जी स्टोरेज करता है और कम वोल्टेज या रात के समय बिजली उपलब्ध कराने में मदद करता है।
  • इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रक्षा मंत्रालय, सेना मुख्यालय, और रक्षा संपदा महानिदेशालय (DGDE) एक साथ मिलकर काम करेंगे
BESS सिस्टम एनर्जी सप्लाई और ज्यादा स्थिर बनाता है।

आज का इतिहास (10 जून )

  • 1890 में ब्रिटिश सरकार ने रविवार को आधिकारिक तौर पर साप्ताहिक छुट्टी घोषित की गई। इससे पहले हफ्ते के सातों दिन काम करना पड़ता था।
  • 1986 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच जीता था।
  • कपिल देव की कप्तानी में भारत ने ये मैच 5 विकेट से जीता था।

——–

ये खबर भी पढ़ें…

नेपाल में भी कर सकेंगे UPI से पेमेंट, MoU साइन:पश्चिम बंगाल में शुरू होगी प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना; 9 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजेंद्रग्राम से 3 हाथी 20 किमी चलकर जैतहरी पहुंचे:एक हाथी लापता, फसलों को नुकसान; कच्चे घर को तोड़ा

April 13, 2026/
3:59 pm

अनूपपुर जिले में हाथियों की धमक से दहशत का माहौल है। चार हाथियों ने अलग-अलग गुटों में बंटकर रिहाइशी इलाकों...

सूरज बड़जात्या बोले- अच्छी कहानी अपनी जगह बना लेती है:एक्शन के शोर के बीच ‘संगमरमर’ में पारिवारिक मूल्यों और लंबे प्रेम सफर की कहानी

February 27, 2026/
5:30 am

सूरज बड़जात्या एक बार फिर प्रेम और पारिवारिक मूल्यों की अपनी विशिष्ट दुनिया के साथ दर्शकों के सामने हैं। अपने...

समुद्र में क्रूज शिप पर हंतावायरस फैलने का शक:3 यात्रियों की मौत, अफ्रीका तट पर जहाज रोका गया, यात्रियों को उतरने की इजाजत नहीं

May 4, 2026/
10:59 am

अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर हंतावायरस संक्रमण का संदिग्ध मामला सामने आया है। इसमें तीन लोगों की मौत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket