Sunday, 30 Aug 2026 | 10:12 AM

Trending :

IDBI Bank Stake Sale | Fairfax and Emirates NBD Bid for Government Stake

  • Hindi News
  • Business
  • IDBI Bank Stake Sale | Fairfax And Emirates NBD Bid For Government Stake

मुंबई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत सरकार और लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया मिलकर IDBI बैंक में अपनी 60.7% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इस स्ट्रैटेजिक डिसइनवेस्टमेंट यानी विनिवेश के लिए कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और दुबई की एमिरेट्स NBD ने बोलियां लगाई हैं, जो अभी वैल्यूएशन के दौर में हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी डील अगले एक महीने के भीतर फाइनल हो सकती है।

डील के रिव्यू के लिए ब्यूरोक्रेट्स की मीटिंग

बैंक में हिस्सेदारी बिक्री की प्रोसेस तेजी से आगे बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को ब्यूरोक्रेट्स के एक पैनल ने एक मीटिंग की थी, जिसमें इस ट्रांजैक्शन को आगे बढ़ाने के लिए रिव्यू किया गया था। अभी कंपनियों की रिवाइज बोलियों की जांच की जा रही है।

सरकार और LIC के पास है 94.72% शेयर

यह प्रस्तावित ट्रांजैक्शन केंद्र सरकार के स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा है। वर्तमान शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो IDBI बैंक में भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है। वहीं सरकारी बीमा कंपनी LIC के पास बैंक के 49.24% शेयर हैं। दोनों मिलकर अपनी कुल हिस्सेदारी में से 60.7% हिस्सा बेच रहे हैं।

रेस में शामिल हैं दो बड़ी विदेशी कंपनियां

IDBI बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के लिए दो मुख्य दावेदार मैदान में हैं। इनमें पहला नाम भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्सा की कंपनी ‘फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स’ का है। वहीं दूसरा दावेदार दुबई का प्रमुख बैंकिंग ग्रुप एमिरेट्स NBD है।

भारत के बैंकिंग सेक्टर में सबसे बड़ा विदेशी निवेश

मौजूदा मार्केट प्राइज के हिसाब से इस प्रस्तावित अधिग्रहण की कुल वैल्यू लगभग 5.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। जानकारों के मुताबिक, यदि यह डील पूरी हो जाती है, तो यह भारत के बैंकिंग सेक्टर के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े विदेशी निवेशों में से एक होगा।

महीने भर में पूरी हो सकती हैं प्रक्रियाएं

सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि वैल्यूएशन की प्रोसेस लगातार आगे बढ़ रही है। सभी जरूरी और निर्धारित प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अगले एक महीने के भीतर हिस्सेदारी बिक्री की प्रोसेस को फाइनल किए जाने की पूरी उम्मीद है।

खबर के बीच IDBI बैंक के शेयर 3% चढ़े

इस विनिवेश प्रक्रिया से जुड़ी खबरों के बीच IDBI बैंक के शेयरों में आज तेजी देखी गई। बैंक का शेयर 3% की बढ़त के साथ 86.48 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ।

स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट क्या होता है?

जब सरकार किसी सरकारी कंपनी या बैंक में अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा (50% या उससे ज्यादा) किसी निजी या बाहरी कंपनी को बेच देती है और इसके साथ ही उस कंपनी का मैनेजमेंट कंट्रोल भी खरीदार को सौंप देती है, तो इसे रणनीतिक विनिवेश या स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट कहा जाता है। इसका उद्देश्य सरकारी कंपनियों में निजी निवेश और ‌वर्क एफिशिएंसी को बढ़ावा देना होता है।

ये खबर भी पढ़ें…

खाने-पीने और रोजाना जरूरत के सामान महंगे: जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा; रिटेल महंगाई भी 6 महीने से लगातार बढ़ रही

जून में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई है। यह पिछले महीने 9.68% पर थी। जून में महंगाई 44 महीने में सबसे ज्यादा है। सितंबर 2022 में ये 10.70% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 जुलाई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप; शादी के 27 साल हुए, दो बच्चे भी

February 27, 2026/
5:22 pm

तमिल सुपरस्टार और मिलगा वेट्री कजगम(TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में...

Anil Ambani CBI ₹2220 Cr Fraud Case

February 26, 2026/
6:29 pm

नई दिल्ली49 मिनट पहले कॉपी लिंक अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ CBI ने धोखाधड़ी का...

संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद केस:करिश्मा के बच्चों के पक्ष में हुई सुनवाई के बाद मां ने दायर करवाई याचिका, बोर्ड मीटिंग पर रोक लगाने की मांग

May 12, 2026/
12:23 pm

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर का प्रॉपर्टी विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा...

रूस 4 महीने तक पेट्रोल नहीं बेचेगा:1 अप्रैल से बैन शुरू; भारत पर कम, चीन-तुर्किये और ब्राजील पर ज्यादा असर

March 28, 2026/
4:22 am

रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात पर रोक का फैसला किया है। उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने...

Rizvi Six Wins Match, Pant Runout; Shami Record

April 2, 2026/
4:30 am

लखनऊ2 मिनट पहले कॉपी लिंक मोहम्मद शमी ने दिल्ली की इनिंग की पहली ही बॉल पर केएल राहुल को आउट...

Indigo Market Share Surge & Maruti Price Hike

July 22, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर मारुति से जुड़ी रही। मारुति ने अपने सभी मॉडल्स की...

Bangladesh vs New Zealand Live Score: Follow latest updates from Chattogram. (AP Photo)

April 29, 2026/
1:48 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 13:48 IST एग्ज़िट पोल एक विशिष्ट क्षण में मतदाता की भावना को दर्शाते हैं, लेकिन बहु-चरणीय...

Virat Kohli Meets Ayush Mhatre at BCCI CoE Bengaluru

June 27, 2026/
8:23 pm

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने विराट कोहली से मुलाकात...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IDBI Bank Stake Sale | Fairfax and Emirates NBD Bid for Government Stake

IDBI Bank Stake Sale | Fairfax and Emirates NBD Bid for Government Stake
  • Hindi News
  • Business
  • IDBI Bank Stake Sale | Fairfax And Emirates NBD Bid For Government Stake

मुंबई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत सरकार और लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया मिलकर IDBI बैंक में अपनी 60.7% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इस स्ट्रैटेजिक डिसइनवेस्टमेंट यानी विनिवेश के लिए कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और दुबई की एमिरेट्स NBD ने बोलियां लगाई हैं, जो अभी वैल्यूएशन के दौर में हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी डील अगले एक महीने के भीतर फाइनल हो सकती है।

डील के रिव्यू के लिए ब्यूरोक्रेट्स की मीटिंग

बैंक में हिस्सेदारी बिक्री की प्रोसेस तेजी से आगे बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को ब्यूरोक्रेट्स के एक पैनल ने एक मीटिंग की थी, जिसमें इस ट्रांजैक्शन को आगे बढ़ाने के लिए रिव्यू किया गया था। अभी कंपनियों की रिवाइज बोलियों की जांच की जा रही है।

सरकार और LIC के पास है 94.72% शेयर

यह प्रस्तावित ट्रांजैक्शन केंद्र सरकार के स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा है। वर्तमान शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो IDBI बैंक में भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है। वहीं सरकारी बीमा कंपनी LIC के पास बैंक के 49.24% शेयर हैं। दोनों मिलकर अपनी कुल हिस्सेदारी में से 60.7% हिस्सा बेच रहे हैं।

रेस में शामिल हैं दो बड़ी विदेशी कंपनियां

IDBI बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के लिए दो मुख्य दावेदार मैदान में हैं। इनमें पहला नाम भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्सा की कंपनी ‘फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स’ का है। वहीं दूसरा दावेदार दुबई का प्रमुख बैंकिंग ग्रुप एमिरेट्स NBD है।

भारत के बैंकिंग सेक्टर में सबसे बड़ा विदेशी निवेश

मौजूदा मार्केट प्राइज के हिसाब से इस प्रस्तावित अधिग्रहण की कुल वैल्यू लगभग 5.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। जानकारों के मुताबिक, यदि यह डील पूरी हो जाती है, तो यह भारत के बैंकिंग सेक्टर के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े विदेशी निवेशों में से एक होगा।

महीने भर में पूरी हो सकती हैं प्रक्रियाएं

सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि वैल्यूएशन की प्रोसेस लगातार आगे बढ़ रही है। सभी जरूरी और निर्धारित प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अगले एक महीने के भीतर हिस्सेदारी बिक्री की प्रोसेस को फाइनल किए जाने की पूरी उम्मीद है।

खबर के बीच IDBI बैंक के शेयर 3% चढ़े

इस विनिवेश प्रक्रिया से जुड़ी खबरों के बीच IDBI बैंक के शेयरों में आज तेजी देखी गई। बैंक का शेयर 3% की बढ़त के साथ 86.48 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ।

स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट क्या होता है?

जब सरकार किसी सरकारी कंपनी या बैंक में अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा (50% या उससे ज्यादा) किसी निजी या बाहरी कंपनी को बेच देती है और इसके साथ ही उस कंपनी का मैनेजमेंट कंट्रोल भी खरीदार को सौंप देती है, तो इसे रणनीतिक विनिवेश या स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट कहा जाता है। इसका उद्देश्य सरकारी कंपनियों में निजी निवेश और ‌वर्क एफिशिएंसी को बढ़ावा देना होता है।

ये खबर भी पढ़ें…

खाने-पीने और रोजाना जरूरत के सामान महंगे: जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा; रिटेल महंगाई भी 6 महीने से लगातार बढ़ रही

जून में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% पर पहुंच गई है। यह पिछले महीने 9.68% पर थी। जून में महंगाई 44 महीने में सबसे ज्यादा है। सितंबर 2022 में ये 10.70% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 जुलाई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket