Saturday, 10 Oct 2026 | 03:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

राजगढ़ में गौ माता आगे-आगे, पीछे भजन-कीर्तन की गूंज:बैलगाड़ी में 10 हजार हस्ताक्षरों का ज्ञापन लेकर निकली रैली, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अनोखे अंदाज में रैली निकाली गई। भोजपुर नाके से शुरू हुई रैली में सबसे आगे सजी-धजी गौ माता चल रही थी, जबकि पीछे संत, महिलाएं, व्यापारी और गौ-भक्त भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली का मुख्य आकर्षण बैलगाड़ी रही, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को सजाकर रखा गया था। रैली तोपखाना गेट, सुभाष चौक, सराफा बाजार, पिपली बाजार, पटवा बाजार और इमली स्टैंड होते हुए काका कॉलोनी पहुंची। यहां ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा गौ माता की पूजन की और संतों का स्वागत किया गया। इसके बाद रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां एसडीएम अंकित जैन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में संत रोहित नागर, पंडित नारायण वैष्णव, विष्णुदास, नीलू दीदी, मधु दीदी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रही। लोग हाथों में गौ-रक्षा के नारे लिखे पोस्टर और ध्वज लेकर चल रहे थे। तीन तस्वीरों में देखिए रैली घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया आयोजकों के अनुसार, पिछले एक महीने से खिलचीपुर और आसपास के गांवों में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया। कल्याणराय हवेली मंदिर के मुख्य पुजारी अनिल पारीक ने बताया कि संतों के सानिध्य में देशभर में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ-हत्या पर पूर्ण रोक लगाना और गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत खिलचीपुर क्षेत्र से 10 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। संत रोहित नागर ने कहा कि पूरे देश में गौ माता के सम्मान में जगह-जगह ज्ञापन दिए जा रहे हैं। गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा मिलना चाहिए। मंदिर टूट जाए तो दोबारा बन सकता है, लेकिन गौ माता कट जाए तो वापस नहीं आ सकती, इसलिए सभी लोगों को इसके सम्मान में आगे आना चाहिए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
संडे प्रोफाइल : मरीन ली पेन:फ्रांस में बढ़ते दक्षिणपंथ की सबसे बड़ी आवाज हैं ली पेन

July 12, 2026/
3:57 pm

फ्रांस की प्रमुख विपक्षी पार्टी नेशनल रैली की नेता मरीन ली पेन अदालत के फैसले के बाद फिर राजनीतिक वापसी...

कुरुक्षेत्र NIT में सुसाइड के बाद हॉस्टल वार्डन बदलीं:सुसाइड नोट में लिखा- मैंने पैसे-सीट वेस्ट की; छात्रा के पिता बोले- पढ़ने में होशियार थी

April 17, 2026/
5:00 am

हरियाणा में NIT कुरुक्षेत्र में बीटेक की छात्रा दीक्षा सुसाइड केस में संस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्ल हॉस्टल...

सरपंच संघ अध्यक्ष, भाई समेत अन्य पर केस दर्ज:बालाघाट में मंदिर के निर्माणाधीन ढांचे में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की थी

March 21, 2026/
10:29 pm

बालाघाट में गर्रा चौक पर शासकीय भूमि पर निर्माणाधीन मंदिर से दुर्गा प्रतिमा हटाने और ढांचा गिराने के मामले में...

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48°C पार:MP-हरियाणा में ओले, यूपी के बरेली में आंधी से चलती गाड़ियों पर पेड़-खंभे गिरे; बिहार-महाराष्ट्र में 10 मौतें

May 13, 2026/
5:34 am

राजस्थान में मंगलवार को रिकॉर्ड गर्मी रही। इस सीजन में पहली बार तापमान 48°C के पार पहुंच गया। बाड़मेर देश...

चीन ने युद्ध की तैयारी के लिए कानून बदला:1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम; आम लोगों और कंपनियों के संसाधन भी ले सकेगी सरकार

September 1, 2026/
7:18 am

चीन ने अपने समाज को युद्ध के लिए तैयार करने की दिशा में कानूनी ढांचा मजबूत किया है। देश की...

ग्वालियर में 17 मिनट में दो बारातों में लूट, VIDEO:बाइक सवारों ने दूल्हे के चाचा से छीना बैग, 3km दूर दूल्हे के पिता से झपटा थैला

April 27, 2026/
4:11 pm

ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार-सोमवार की रात महज 17 मिनट के भीतर दो अलग-अलग शादियों में लूट की...

NEET UG 2026 Result Declared

July 16, 2026/
10:40 pm

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राजगढ़ में गौ माता आगे-आगे, पीछे भजन-कीर्तन की गूंज:बैलगाड़ी में 10 हजार हस्ताक्षरों का ज्ञापन लेकर निकली रैली, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे

राजगढ़ में गौ माता आगे-आगे, पीछे भजन-कीर्तन की गूंज:बैलगाड़ी में 10 हजार हस्ताक्षरों का ज्ञापन लेकर निकली रैली, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अनोखे अंदाज में रैली निकाली गई। भोजपुर नाके से शुरू हुई रैली में सबसे आगे सजी-धजी गौ माता चल रही थी, जबकि पीछे संत, महिलाएं, व्यापारी और गौ-भक्त भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली का मुख्य आकर्षण बैलगाड़ी रही, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को सजाकर रखा गया था। रैली तोपखाना गेट, सुभाष चौक, सराफा बाजार, पिपली बाजार, पटवा बाजार और इमली स्टैंड होते हुए काका कॉलोनी पहुंची। यहां ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा गौ माता की पूजन की और संतों का स्वागत किया गया। इसके बाद रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां एसडीएम अंकित जैन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में संत रोहित नागर, पंडित नारायण वैष्णव, विष्णुदास, नीलू दीदी, मधु दीदी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रही। लोग हाथों में गौ-रक्षा के नारे लिखे पोस्टर और ध्वज लेकर चल रहे थे। तीन तस्वीरों में देखिए रैली घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया आयोजकों के अनुसार, पिछले एक महीने से खिलचीपुर और आसपास के गांवों में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया। कल्याणराय हवेली मंदिर के मुख्य पुजारी अनिल पारीक ने बताया कि संतों के सानिध्य में देशभर में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ-हत्या पर पूर्ण रोक लगाना और गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत खिलचीपुर क्षेत्र से 10 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। संत रोहित नागर ने कहा कि पूरे देश में गौ माता के सम्मान में जगह-जगह ज्ञापन दिए जा रहे हैं। गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा मिलना चाहिए। मंदिर टूट जाए तो दोबारा बन सकता है, लेकिन गौ माता कट जाए तो वापस नहीं आ सकती, इसलिए सभी लोगों को इसके सम्मान में आगे आना चाहिए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket