Thursday, 11 Jun 2026 | 10:21 PM

Trending :

यूरिक एसिड कम करने के लिए खाद्य पदार्थ: यूरिक एसिड कम करना है तो इन 8 आदतों को आज ही शामिल करें, तुरंत मिलेगा आराम एक महीने में पीएम मोदी की दो बैठकें: कैसे विजय तमिलनाडु-दिल्ली संबंधों के लिए एक नई राह तैयार कर रहे हैं | भारत समाचार विपक्ष के मंथन के बीच कांग्रेस एनसीपी (एसपी) के विलय की पेशकश कर रही है, सुप्रिया सुले प्रतिबद्ध नहीं: सूत्र | न्यूज18 चिकन बिरयानी रेसिपी: कुकर में ऐसे होटल जैसी चिकन बिरयानी, चावल का हर दाना खाया-खिला; विधि नोट करें विशेष | कल्याण बनर्जी का कहना है कि अभिषेक अहंकारी हो गए हैं, टीएमसी संकट के बीच उन्होंने ममता का समर्थन किया लोग मोदी के बिना बीजेपी के बारे में सोच भी नहीं सकते, पीएम ने स्थिरता लाई: आनंद रंगनाथन | न्यूज18
EXCLUSIVE

गर्मियों में कर रहे हैं वर्कआउट, तो ये गलती पड़ सकती है भारी.. यहां जानिए सही समय और जरूरी सावधानियां

authorimg

अंबाला: बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा के कई जिलों में तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. ऐसी झुलसा देने वाली गर्मी में जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं फिटनेस के प्रति सजग लोग अपने रोजाना के वर्कआउट को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी है कि इस मौसम में लापरवाही के साथ एक्सरसाइज करना शरीर पर भारी पड़ सकता है, इसलिए जरूरी है कि कुछ अहम सावधानियां अपनाकर ही फिटनेस रूटीन को बरकरार रखा जाए.

सुबह के समय करें व्यायाम 

दरअसल, सबसे अहम पहलू सही समय का चुनाव करना है. सुबह का समय व्यायाम के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है, क्योंकि इस दौरान तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है और वातावरण भी साफ व ठंडा होता है. सुबह 5:30 से 8 बजे तक का समय वर्कआउट के लिए बेहतर माना जाता है. यदि सुबह समय न मिल सके, तो सूर्यास्त के बाद हल्की एक्सरसाइज की जा सकती है. हालांकि, दिन के 10 बजे से शाम 4 बजे तक व्यायाम करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान लू और अत्यधिक गर्मी का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है.

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी

इस बारे में लोकल 18 की टीम ने अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ मीनाक्षी शर्मा से बातचीत की. उन्होंने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. ऐसे में एक्सरसाइज से पहले और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और वर्कआउट के दौरान भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लेते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि नारियल पानी, शिकंजी, ओआरएस और जौ का सत्तू जैसे पेय शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं.

गर्मियों में करें ‘अर्धशक्ति व्यायाम’

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में ‘अर्धशक्ति व्यायाम’ करना चाहिए. यानी यदि सर्दियों में आप एक घंटा व्यायाम करते हैं, तो गर्मी में अपनी क्षमता के अनुसार आधा घंटा व्यायाम करना अधिक फायदेमंद होता है. उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करने वालों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ज्यादा मसालेदार भोजन और शुगर वाली ड्रिंक्स से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ाती हैं.

छाछ और नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद

उन्होंने बताया कि लिक्विड के रूप में छाछ और नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद रहता है, क्योंकि ये शरीर को ठंडा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. जो लोग एक्सरसाइज के बाद नॉनवेज का सेवन करते हैं, उन्हें इस मौसम में इससे बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है और हानिकारक साबित हो सकता है.

गर्मियों में कौन से कपड़े पहने

इसके साथ ही सही कपड़ों का चयन भी बेहद जरूरी है. गर्मी में टाइट और भारी कपड़े पहनने से शरीर में गर्मी फंस जाती है, जिससे असहजता बढ़ती है. इसलिए हल्के रंग के, ढीले और सूती या ड्राय-फिट कपड़े पहनना बेहतर होता है. ये कपड़े पसीने को जल्दी सुखाते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि व्यायाम शुरू करने से पहले वार्म-अप करना और खत्म करने के बाद कूल-डाउन करना जरूरी है. गर्म मौसम में मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है, इसलिए सीधे कठिन व्यायाम करने के बजाय हल्की स्ट्रेचिंग से शुरुआत करनी चाहिए. वर्कआउट के बाद शरीर को धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लाना जरूरी है, ताकि थकान और चोट से बचा जा सके.

शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें

सबसे जरूरी बात यह है कि शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें. यदि एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन या दिल की धड़कन तेज होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत व्यायाम रोक देना चाहिए. ये हीट स्ट्रोक या हीट एक्सॉशन के संकेत हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में फिट रहना संभव है, लेकिन इसके लिए सतर्कता और सही जानकारी होना जरूरी है. उचित समय, पर्याप्त पानी, सही कपड़े और शरीर की स्थिति पर ध्यान देकर आप सुरक्षित तरीके से अपनी फिटनेस को बनाए रख सकते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Follow all the live updates from The Hundred 2026 auction.(AP, AFP, AFP)

March 12, 2026/
2:12 pm

आखरी अपडेट:मार्च 12, 2026, 14:12 IST सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर प्रस्तावित व्यवस्था के हिस्से के रूप में, कुमार के बेटे...

Admit Card Uploaded, Exam Dates Announced

March 20, 2026/
11:38 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22...

लग्जरी निवेश स्थिर; दुर्लभ-पुरानी चीजों में 13% तक बढ़ा:अब निवेशक सिर्फ उन्हीं संपत्तियों में पैसा लगा रहे, जिनकी ऐतिहासिक अहमियत है

April 24, 2026/
4:06 pm

लग्जरी निवेश का बाजार स्थिर हो रहा है। कलेक्टर्स का फोकस अब सामान्य निवेश से हटकर वस्तुओं की दुर्लभता और...

दतिया हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत:डोंगरपुर निवासी सुमित अहिरवार की पहचान, कार डिवाइडर पार कर गलत साइड से आई

April 5, 2026/
12:52 pm

दतिया में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान...

Former Pakistan Army Chief Qamar Bajwa Passes Away

March 28, 2026/
10:51 pm

इस्लामाबाद2 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का 65 साल की उम्र में...

authorimg

April 3, 2026/
8:26 pm

Last Updated:April 03, 2026, 20:26 IST Barabanki News: पत्थरचट्टा का पौधा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. पत्थरचट्टा का...

बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके कुमुद मिश्रा से बातचीत:बोले- ‘सतरंगी’ में मेरा किरदार रसूखदार, पर बेहद गंभीर है

May 24, 2026/
3:15 pm

फिल्मों और ओटीटी पर अपनी अदाकारी से अलग पहचान बना चुके कुमुद मिश्रा अब जी 5 की वेब सीरीज ‘सतरंगी’...

RBSE Rajasthan Board Shala Darpan 5th, 8th Result 2026 at rajshaladarpan.nic.in.

March 24, 2026/
1:47 pm

आखरी अपडेट:मार्च 24, 2026, 13:47 IST हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन कर लिया है. उनकी पार्टियों के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों में कर रहे हैं वर्कआउट, तो ये गलती पड़ सकती है भारी.. यहां जानिए सही समय और जरूरी सावधानियां

authorimg

अंबाला: बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा के कई जिलों में तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. ऐसी झुलसा देने वाली गर्मी में जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं फिटनेस के प्रति सजग लोग अपने रोजाना के वर्कआउट को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी है कि इस मौसम में लापरवाही के साथ एक्सरसाइज करना शरीर पर भारी पड़ सकता है, इसलिए जरूरी है कि कुछ अहम सावधानियां अपनाकर ही फिटनेस रूटीन को बरकरार रखा जाए.

सुबह के समय करें व्यायाम 

दरअसल, सबसे अहम पहलू सही समय का चुनाव करना है. सुबह का समय व्यायाम के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है, क्योंकि इस दौरान तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है और वातावरण भी साफ व ठंडा होता है. सुबह 5:30 से 8 बजे तक का समय वर्कआउट के लिए बेहतर माना जाता है. यदि सुबह समय न मिल सके, तो सूर्यास्त के बाद हल्की एक्सरसाइज की जा सकती है. हालांकि, दिन के 10 बजे से शाम 4 बजे तक व्यायाम करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान लू और अत्यधिक गर्मी का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है.

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी

इस बारे में लोकल 18 की टीम ने अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ मीनाक्षी शर्मा से बातचीत की. उन्होंने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. ऐसे में एक्सरसाइज से पहले और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और वर्कआउट के दौरान भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लेते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि नारियल पानी, शिकंजी, ओआरएस और जौ का सत्तू जैसे पेय शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं.

गर्मियों में करें ‘अर्धशक्ति व्यायाम’

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में ‘अर्धशक्ति व्यायाम’ करना चाहिए. यानी यदि सर्दियों में आप एक घंटा व्यायाम करते हैं, तो गर्मी में अपनी क्षमता के अनुसार आधा घंटा व्यायाम करना अधिक फायदेमंद होता है. उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करने वालों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ज्यादा मसालेदार भोजन और शुगर वाली ड्रिंक्स से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ाती हैं.

छाछ और नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद

उन्होंने बताया कि लिक्विड के रूप में छाछ और नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद रहता है, क्योंकि ये शरीर को ठंडा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. जो लोग एक्सरसाइज के बाद नॉनवेज का सेवन करते हैं, उन्हें इस मौसम में इससे बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है और हानिकारक साबित हो सकता है.

गर्मियों में कौन से कपड़े पहने

इसके साथ ही सही कपड़ों का चयन भी बेहद जरूरी है. गर्मी में टाइट और भारी कपड़े पहनने से शरीर में गर्मी फंस जाती है, जिससे असहजता बढ़ती है. इसलिए हल्के रंग के, ढीले और सूती या ड्राय-फिट कपड़े पहनना बेहतर होता है. ये कपड़े पसीने को जल्दी सुखाते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि व्यायाम शुरू करने से पहले वार्म-अप करना और खत्म करने के बाद कूल-डाउन करना जरूरी है. गर्म मौसम में मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है, इसलिए सीधे कठिन व्यायाम करने के बजाय हल्की स्ट्रेचिंग से शुरुआत करनी चाहिए. वर्कआउट के बाद शरीर को धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लाना जरूरी है, ताकि थकान और चोट से बचा जा सके.

शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें

सबसे जरूरी बात यह है कि शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें. यदि एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन या दिल की धड़कन तेज होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत व्यायाम रोक देना चाहिए. ये हीट स्ट्रोक या हीट एक्सॉशन के संकेत हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में फिट रहना संभव है, लेकिन इसके लिए सतर्कता और सही जानकारी होना जरूरी है. उचित समय, पर्याप्त पानी, सही कपड़े और शरीर की स्थिति पर ध्यान देकर आप सुरक्षित तरीके से अपनी फिटनेस को बनाए रख सकते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket